सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पेट्रोल – डीजल के दामों में भारी गिरावट, जानिए- आम लोगों पर पड़ेगा क्या असर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पेट्रोल – डीजल के दामों में भारी गिरावट, जानिए- आम लोगों पर पड़ेगा क्या असर

Last updated: March 11, 2020 10:57 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: चीन में कोरोना वायरस के व्यापक प्रभाव के चलते पूरी दुनिया में कच्चे तेल के दामों में भारी कमी आई है। इसका असर पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी पड़ा है। मेट्रो सिटी में शुमार दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी आई है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दामों में 2.33 रुपये तो पेट्रोल के दाम में 2.69 रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 70.29 रुपये तो डीजल 63.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। आइये 10 प्वाइंट्स में जानते हैं इससे आम भारतीयों और भारत पर क्या पड़ेगा असर।

  1. आने वाले समय खाद्य तेलों के दामों में 10 फीसद से ज्यादा की कमी आ सकती है।
  2. भारत 70 फीसत कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, ऐसे में उसे तकरीबन आधे दामों में कच्चा तेल मिलेगा, इससे देश में माल ढुलाई पर सीधा असर पड़ेगा। बता दें कि भारत में हर साल तकरीबन 235 लाख टन खाद्य तेज की खपत होती है।
  3. कच्चे तेल के दामों में कमी आने के चलते सरसों तेल की कीमतें 13 फीसदी तक गिर गई है। ऐसे में इसका सीधा फायदा आम लोगों को ही होगा।
  4. सरसों के तेल के साथ राइस ब्रान के दाम भी 20 फीसद गिर गए है, जाहिर है इस गिरावट का सीधा फायदा आम लोग ही उठाएंगे।
  5. कच्‍चे तेल में कमी के चलते बुरे दौर में चल रहे एविएशन सेक्‍टर की कंपनियों को भी थोड़ी राहत मिल सकती है।
  6. इन दिनों नेचुरल गैस की मांग तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में इस पर निर्भर चीजों के दाम घट सकते हैं।
  7. माल ढुलाई से राहत मिलने पर सब्जी, मसालों समेत अन्य चीजों के दाम में कमी आ सकती है।
  8. कच्चे तेल के दाम घटने के बाद सीएनजी, पीएनपी और गैस सिलेंडर के दामों में कमी आ सकती है।
  9. दिसंबर में पाम ऑयल की थोक कीमतें 35 फीसदी का इजाफा हुआ था, अब इसमें कमी आ सकती है।
  10. सोया बीन और सूरजमुखी और सरसों जैसे अन्य तेलों के बढ़े दामों में कमी आ सकती है।
  11. अगले कुछ महीनों में थोक कीमतों में और 10-15 फीसदी की कमी आ सकती है, जो केंद्र सरकार के बड़ी राहत की बात होगी।

पेट्रोल के दाम

दिल्ली में 70.29 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में 75.99 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में 72.98  रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में  73.02  रुपये प्रति लीटर

नोएडा में 72.58 रुपये प्रति लीटर

गाजियाबाद में 72.45 रुपये प्रति लीटर

डीजल के दाम

दिल्ली में 63.01  रुपये प्रति लीटर

मुंबई में 65.97  रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में 65.34  रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में 66.48  रुपये प्रति लीटर

लगातार सातवें दिन सस्ता हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

इससे पहले मंगलवार को भी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में  कटौती की और यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, कटौती के बाद मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 1.15 रुपये तो डीजल के 1.02 रुपये सस्ता हुआ था।

गौरतलब है कि 16 जून, 2019 से पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट के हिसाब से बदल रही हैं और कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता। इसी के साथ देशभर के तमान पेट्रोल पंपों हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमतों की जानकारी दे दी जाती है।

बता दें चीन समेत दुनिया के 80 से अधिक देशों में फैले कोरोना वायरस के चलते पिछले कई दिनों के दौरान पेट्रोल और डीजल के दामों भारी गिरावट देखने को मिल रही है। यह सिलसिला लगातार जारी है।

तेल के दामों में आ सकती है और कमी

पेट्रोल पदार्थों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले समय में तेज के दामों में बढ़ोतरी के आसार कम ही हैं, क्योंकि कोरोना वायरस का असर जल्द खत्म नहीं होने वाला है। इससे भारत को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि भारत कच्चे तेज का सबसे ज्यादा आयात करता है। वहीं, कच्चे तेल के दामों में कमी से देश की जनता को भी इसका फायदा मिलना शुरू हो गया है।

यहां पर जानिए अहम बिंदु

  • पेट्रोलियम पदार्थों की मार्केट के जानकारों की मानें तो पिछले 3 दशक के दौरान कच्चे तेल के दामों में इतनी अधिक गिरावट नहीं देखी गई है। इससे पहले 90 के दशक की शुरुआत में खाड़ी युद्ध के बाद के दौरान भी कच्चे तेल के दामों में इतनी गिरावट नहीं आई थी।
  • सप्ताह की शुरुआत में ही यानी सोमवार को एशिया में मार्केट खुले तो कच्चे तेल की कीमत में 30 कीमत आई थी।
  • कच्चे तेल को लेकर लगातार गिरावट के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि सऊदी अरब और रूस के बीच तेल की कीमतों को लेकर जारी जंग के चलते ऐसा हुआ है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ओलंपिक क्वालीफायर:विकास-सिमरनजीत फाइनल में, मैरीकॉम-पंघल को मिला कांस्य पदक
Next Article जोंटी रोड्स ने की मांग, वर्ल्ड कप जीतने के लिए एबी डिविलियर्स को टीम में वापस लाओ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?