By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएम मोदी ने वल्लभगढ़ मेट्रो लाइन और एक्सप्रेस वे का किया उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

पीएम मोदी ने वल्लभगढ़ मेट्रो लाइन और एक्सप्रेस वे का किया उद्घाटन

Last updated: November 19, 2018 2:10 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार) हरियाणा की जनता को दो तोहफे दिए। उन्होंने वल्लभगढ़ मेेट्रो लाइन की बटन दबाकर और हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। इसके अलावा पीएम ने केएमपी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान होना था। लेकिन जैसा कॉमनवेल्थ गेम्स के साथ हुआ, वैसी ही गति इस एक्सप्रेस वे की भी हुई। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे का काम समय पर पूरा कर लिया गया होता तो आज दिल्ली में ट्रैफिक की व्यवस्था कुछ और होती। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे का काम समय पर पूरा कर लिया गया होता तो आज दिल्ली में ट्रैफिक की व्यवस्था कुछ और होती।
इस उद्घाटन  के लिए पीएम मोदी कुछ देर पहले गुरुग्राम से सटे सुल्तानपुरी गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुष्प और रथ भेंट कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
विकास योजनाओं के उद्घाटन समारोह व जन विकास रैली में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। उन्होंने वहां उपस्थित जन समूह का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। पीएम कौशल विश्वविद्यालय के परिसर का भी शिलान्यास करेंगे। बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्लभगढ़ मेट्रो लिंक का शुभरम्भ राजा नाहर सिंह स्टेशन से किया।
वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के इस हिस्से की सौगात मिलने राजधानी दिल्ली को एक नई रिंग रोड को तोहफा मिलेगा। इससे राजधानी दिल्ली को दो मोर्चों पर बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली में भारी वाहनों का दबाव घटेगा। इससे ट्रैफिक जाम में आएगी साथ ही प्रदूषण कम होगा। प्रधानमंत्री सोमवार को सुल्तानपुर पहुंचेंगे और हरियाणा में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने आयोजित की जा रही जन विकास रैली को भी संबोधित करेंगे।
दिल्ली को तीसरी रिंग रोड: 
राजधानी दिल्ली को जाम मुक्त बनाए जाने के लिए दो रिंग रोड बन चुकी हैं। इसमें इनर और आउटर रिंग रोड शामिल हैं। इन्हें क्रमश: महात्मा गांधी मार्ग या मुद्रिका मार्ग या रिंग रोड के नाम से जाना जाता है। दूसरी रिंग रोड का नाम डॉ. हेडगेवार मार्ग या बाहरी रिंग मार्ग है। दोनों की लम्बाई मिलाकर 87 किलोमीटर है। इन रिंग रोड से दिल्ली के परिवहन व्यवस्था मजबूत हुई थी, लेकिन दिल्ली के बाहर ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से रिंग रोड बनी है। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (केजीपी) का उद्घाटन प्रधानमंत्री 27 मई को पहले ही कर चुके हैं। इससे दिल्ली को सबसे अधिक लाभ होगा। वेस्टर्न एक्सप्रेस-वे खुलने से चार लाख से अधिक वाहनों को दूसरे राज्यों में जाने के लिए दिल्ली में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। एक अनुमान के मुताबिक, एक्सप्रेस-वे खुलने से दिल्ली के प्रदूषण में 20 फीसदी तक कमी आएगी।
अभी 11 लाख वाहन: 
मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज की संस्था सफर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में प्रतिदिन 11 लाख बाहरी वाहन आते हैं। निजी और भारी वाहनों के चलते प्रदूषण बढ़ रहा है। राजधानी में वाहनों के चलते 41 फीसदी प्रदूषण है। पर्यावरणविद् जितेंद्र नागर के मुताबिक, अगर राजधानी में चार लाख वाहनों की संख्या कम होती है तो करीब 20 फीसदी  प्रदूषण कम हो जाएगा। केएमपी एक्सप्रेस-वे के खुलने से राजधानी दिल्ली में भारी वाहनों के दबाव में कमी आएगी। इसका सीधा असर प्रदूषण और ट्रैफिक जाम पर पड़ेगा। तो वहीं पलवल से कुंडली का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में संभव होगा। अभी तक इस सफर में तीन से चार घंटे का समय लगता था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Ind vs Aus: T-20 सीरीज़ में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
Next Article गिलक्रिस्ट ने जमकर की विराट की तारीफ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?