By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएम मोदी ने राहुल पर कसा तंज, कहा- लोकसभा में आकर ही जाना, ‘गले मिलना’ और ‘गले पड़ना’ में अंतर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पीएम मोदी ने राहुल पर कसा तंज, कहा- लोकसभा में आकर ही जाना, ‘गले मिलना’ और ‘गले पड़ना’ में अंतर

Last updated: February 13, 2019 6:08 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:16वीं लोकसभा के आखिरी दिन पीएम मोदी ने लोकसभा में अंतिम भाषण दिया। इस दौरान सांसदों और संसद में किए गए कायों का भी उन्होंने जिक्र किया। पीएम ने हल्के-फुल्के अंदाज में विपक्ष पर चुटकियां लीं और कई सांसदों की तारीफ भी की। पीएम ने अपने भाषण में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की तारीफ की तो वहीं राहुल गांधी पर तंज भी कसा। मोदी ने सभी सांसदों के साथ मुलायम सिंह यादव को विशेष धन्यवाद भी दिया।
मेरे लिए सब नया था: पीएम
पीएम मोदी ने भाषण में कहा, ‘2014 में मैं उन सांसदों में से एक था, जो पहली बार चुनकर आए हैं। मैं यहां बिल्कुल नया था। करीब-करीब 3 दशक बाद पूर्ण बहुमत वाली और आजादी के बाद पहली बार पूर्ण बहुमत वाली गैर कांग्रेस सरकार 2014 में बनी थी। 2014 के बाद 8 सत्र ऐसे थे, जिनमें 100 प्रतिशत से ज्यादा कम हुआ है। 16वीं लोकसभा में हम हमेशा गर्व करेंगे कि देश में पहली बार सबसे ज्यादा महिलाएं चुनकर आईं। देश में पहली बार इस सरकार में सर्वाधिक महिला मंत्री हैं।’
राहुल पर चुटकी
पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘हम कभी-कभी सुनते थे कि भूकंप आएगा, लेकिन पांच साल में कभी भूकंप नहीं आया। कई बड़े-बड़े लोगों ने हवाई जहाज उड़ाए, लेकिन यह लोकतंत्र की ताकत है कि कोई भूकंप और हवाई जहाज उस ऊंचाई को छू नहीं पाया।’ पीएम ने कहा, ‘मैं पहली बार इस सदन में आया हूं तो कई चीजें मेरे लिए नई थीं। पहली बार मुझे पता चला कि गले मिलना और गले पड़ने में क्या अंतर है, पहली बार मैंने आंखों की गुस्ताखियां भी देखीं।’
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने संसद सत्र में अपने भाषण के बाद पीएम मोदी को गले लगाया था और उसके बाद उनके आंख मारने की घटना देश की मीडिया में चर्चा का विषय बन गई थी। अपने भाषण में पीएम मोदी ने टीडीपी सांसद की वेशभूषा का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि कई बार हमारी टेंशन को टीडीपी के एक सांसद अपनी अटेंशन में बदल देते थे।
खड़गे की तारीफ
पीएम मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकर्जुन खड़गे की तारीफ करते हुए कहा, ‘मेरे भाषण को दाना पानी खड़गे जी से ही मिलता था। किसी समय आडवाणी जी सदन में पूरा समय बैठते थे, आज खड़गे जी भी पूरे समय सदन में होते हैं, हम सबको उनसे यह सीखना चाहिए। इस उम्र में भी उनकी ऊर्जा कम नहीं हुई है।’
‘विपक्ष ने भी दिया योगदान’
पीएम ने कहा, ‘आज मैं कोई उपलब्धि बताने नहीं आया हूं। लेकिन कई काम इस सदन ने किए हैं। विपक्ष में रहकर भी कई सांसदों ने इसमें अपना योगदान दिया है। हम सबके लिए खुशी की बात है कि आज देश छठे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। आज भारत का अपना आत्मविश्वास बेहद बड़ा है। आज विश्व की सभी प्रतिष्ठित संस्थाएं भारत के उज्ज्वल भविष्य के संबंध में अपनी संभावनाएं बताती हैं।’
पूर्ण बहुमत की सरकार का जलवा अलग
पीएम मोदी ने कहा कि लोग कहते हैं कि मोदी और सुषमा जी के कार्यकाल में दुनिया में भारत की इज्जत बढ़ी है। जबकि इसका कारण मोदी और सुषमा जी नहीं हैं। पीएम ने कहा, ‘दुनिया में भारत की इज्ज्त बढ़ी है क्योंकि यहां पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। पूर्ण बहुमत वाली सरकार का दुनिया में असर ज्यादा होता है। उसका यश मोदी और सुषमा जी को नहीं जाता है, बल्कि 2014 के जनता के निर्णय को जाता है।’
दुनिया में हुआ नाम
पीएम ने कहा कि पिछले पांच साल में मानवता के काम में भारत ने बड़ी भूमिका अदा की। नेपाल के भूकंप हो या दुनिया में कहीं भी कोई ऐसा संकट, हमने आगे बढ़कर मदद की पेशकश की है। उन्होंने कहा, ‘यूएन में सबसे ज्यादा समर्थन से योग का रेजॉलूशन पास हुआ। यूएन में बाबा साहेब और महात्मा गांधी पर कार्यक्रम हुए हैं। गांधी जी के वैष्णव जन गीत को दुनिया भर के महान गायकों ने गाया है। हम विश्व में एक सॉफ्ट पावर के तौर पर भी उभरे हैं।’
219 में से 203 बिल पास हुए
पीएम ने कहा, ‘काम काज के लिहाज से भी यह कार्यकाल काफी अच्छा रहा। इस कार्यकाल में 219 बिल पेश हुए और 203 बिल पास हुए हैं। जब भी सदन के सदस्य जब भी इस कार्यकाल का जिक्र करेंगे तो बताएंगे कि वे उस कार्यकाल में सदस्य थे, जब कालेधन के कानून बने। इसी सदन ने शत्रू संपत्ति बिल पारित करके कई घावों को भरा है।’
पीएम ने कहा कि उच्च वर्ग के गरीब लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था इसी सदन ने की। दोनों सदनों के सभी सांसदों को इसका श्रेय मिलना चाहिए। आने वाली पीढ़ियां इन सब कामों के लिए इस सदन को धन्यवाद देंगी।
पीएम ने कहा, ‘सभी सांसदों ने अपने-अपने ढंग से मेरी मदद की, उनका धन्यवाद। मुलायम सिंह जी का विशेष स्नेह के लिए धन्यवाद। सदन में काम करने वाले सभी कर्मियों का भी धन्यवाद।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महिलाओं को स्वयंरोजगार देने के लिए महानगरपालिका कटिबद्धः महापौर रुपेश जाधव
Next Article 2019 का ठाणे तेरापंथ भवन में चातुर्मास घोषित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

युवाओं का सपना तोड़ रही है मोदी सरकार : राहुल
national
June 17, 2026
नागरिकता के सबूत के तौर पर आधार के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका पर अदालत ने केंद्र, राज्यों और चुनाव आयोग से मांगा जवाब
national
June 17, 2026
अभिनेत्री शिवानी सिंह और सिंगर कशिश सिन्हा का भोजपुरी लोकगीत ‘तकलीफ लागता’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज
entertainment
June 17, 2026
अनिल शर्मा ने ‘इर्रेलेवेंट कहे जाने के बाद जवाब के रूप में नहीं बनाई थी ‘गदर’, बताया पूरा किस्सा
entertainment
June 17, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?