By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएम मोदी ने कहा- जनता ने देश का राजनीतिक चरित्र बदला
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

पीएम मोदी ने कहा- जनता ने देश का राजनीतिक चरित्र बदला

Last updated: April 26, 2019 10:22 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

वाराणसी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 में आज वाराणसी से अपना नामांकन करेंगे। वाराणसी से लगातार दूसरी बार नामांकन करने जा रहे पीएम मोदी ने डीजल रेल इंजन कारखाना में आराम करने के बाद आज एक होटल में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आप लोग काफी मेहनत कर रहे हैं। इसका अच्छा परिणाम भी जरूर सामने आएगा। मैंने भी काफी समय तक बूथ कार्यकर्ता का काम किया है। मुझे भी दीवारों पर पोस्टर लगाने का बड़ा अनुभव भी है। एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं काम को लेकर बेहद सजग भी हूं। इस बार तो जनता चुनाव लड़ रही है। देश की जनता ने तो अपना मन बना लिया है। सबसे पहले आप सबको बहुत बहुत बधाई। कल जो दृश्य मैं देख रहा था उसमें मुझे आपके परिश्रम और पसीने की महक आ रही थी। डगर-डगर में अनुभव करता था कि काशी के कार्यकर्ताओं ने इतनी गर्मी में घर-घर जाकर सबसे आशीर्वाद मांगे।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार बनाना जनता का काम है और सरकार चलाना हमारी जिम्मेदारी है और यह जिम्मेदारी मैंने पूरी ईमानदारी से निभाई है। पांच साल मैंने पार्टी को पूरा समय दिया है। पांच साल मैंने सरकार चलाई है और ईमानदारी से सरकार चलाई है। अब जनता ने सरकार चुनने का मन बना लिया है। इतिहास का यह पहला मौका है कि इस तरह का चुनाव हो रहा है। जनता हमें जैसा प्यार दे रही है उसका हर पल आभार जताना होगा। कार्यकर्ता का परिश्रम और लोगों का प्रेम, ऐसा कल का अद्भुत अनुभव था। जनता पांच वर्ष के अनुभव के आधार पर अनेक आशा, आकांक्षा लेकर हमसे जुड़ गई है। जनता ने पूरे देश के राजनीतिक चरित्र को बदल दिया है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में इतने चुनाव हुए, लेकिन यह चुनाव होने के बाद पॉलिटिकल पंडितों को माथापच्ची करनी पड़ेगी। आजादी के बाद पहली बार प्रो इंकम्बैंसी लहर दिखाई दे रही है। देशभर के कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक काशी घाट से पोरबंदर तक उत्साह का माहौल है। देश में लोग खुद कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार।
आज पार्टी हमारी बढ़ी है उसका कारण टीवी या अखबार नहीं है। हम बड़े परिवार से नहीं आये हैं, हम छोटे-छोटे कार्यकर्ता हैं। जैसे रामजी के पास पूरी वानर सेना थी, जैसे कृष्ण जी के पास ग्वाले थे, वैसे ही हम भारत मां के सिपाही हैं। मेरे भीतर के कार्यकर्ता को मैंने कभी मरने नहीं दिया। प्रधानमंत्री के रूप में मैं जो जिम्मेदारी निभा रहा हूं उसमें भी और एक सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी के प्रति उतना ही सजग हूं। आपको मैं कार्यकर्ता के तौर पर हिसाब देता हूं। कार्यकर्ता के नाते पार्टी ने पांच वर्ष में मुझसे जितना समय मांगा, जहां मांगा मैंने एक बार भी मना नहीं किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आप लोग काफी मेहनत कर रहे हैं। इसका अच्छा परिणाम भी जरूर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि मैंने भी काफी समय तक बूथ कार्यकर्ता का काम किया है। मुझे भी दीवारों पर पोस्टर लगाने का बड़ा अनुभव भी है। पीएम मोदी ने कहा कि पांच साल मैंने पार्टी को पूरा समय दिया है। पांच साल मैंने सरकार चलाई है और ईमानदारी से सरकार चलाई है। कार्यकर्ता होने के नाते मैं अपना काम तथा कतव्र्य को लेकर बेहद सजग भी हूं। इस बार तो जनता चुनाव लड़ रही है। देश की जनता ने तो अपना मन बना लिया है।
उन्होंने कहा कि मोदी काशी में बदलाव करने वाला कौन होता है। जहां स्वयं बाबा विश्वनाथ विराजे हैं, वहां उनकी मर्जी के बिना कुछ हो सकता है क्या। पीएम नरेंद्र मोदी नामांकन दाखिल करने से पूर्व कार्यकर्ताओं संग संवाद कर रहे हैं। छावनी क्षेत्र के होटल डी पेरिस में वाराणसी के बूथ अध्यक्ष से लेकर पदाधिकारियों तक से संवाद हो रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद 11 बजे कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। कालभैरव में दर्शन के बाद 11.15 बजे नामांकन के लिए कोतवाली से रवाना होंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी का काशी से लगाव यहां की परंपराओं और संस्कारों से भी है। लिहाजा वे अपने नामांकन से पूर्व अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के पुरातन संस्कारों को भी निभाएंगे।
वाराणसी से दूसरी बार सांसदी का पर्चा दाखिल करने से पूर्व वह पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार जाएंगे। यहां पूजन-अनुष्ठान करने के बाद बाबा की अनुमति लेकर नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे। पीएम जब कोतवाली से कलेक्ट्रेट की जब नामांकन करने जाएंगे तो एनडीए के दिग्‍गज नेता भी साथ होंगे। पीएम का नामांकन जुलूस किसी मेगा रोड शो से कम नहीं होगा, इस दौरान सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम शहर में उमड़ पड़ा है। वहीं पीएम के नामांकन के लिए सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्‍त शहर में किए गए हैं।
सुबह 8.15 बजे पीएम नरेंद्र मोदी अस्‍सी घाट से क्रूज से गंगा में सफर करने के लिए पहुंचे। पीएम लगभग 40 मिनट तक गंगा में क्रूज से सफर करने के बाद वापस सुबह नौ बजे अस्सी घाट पहुंचे। अस्‍सी घाट पर कार्यकर्ताओं ने सुबह जब मोदी मोदी के नारे लगाकार पीएम का समर्थन किया तो पीएम ने भी कार्यकर्ताओं के उत्‍साह पर हाथ हिलाकर जवाब दिया। पीएम सुबह 9:30 बजे बूथ स्‍तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करने होटल डी पेरिस पहुंचे। यहां वह एनडीए के नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।
कार्यकर्ताओं से जोड़ा नाता
पीएम ने सुबह बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुद से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं के परिश्रम का आभार जताया। पीएम ने खुद के कार्यकर्ता जीवन को लेकर भी अनुभव साझा किया। कार्यकर्ता का परिश्रम और प्रजा के प्रेम को भी पीएम ने सराहते हुए सभी का धन्‍यवाद दिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सौरव गांगुली का दावा- ये 4 टीमें बनाएंगी सेमीफाइनल में जगह
Next Article मोदी ने गांव-गांव पहुंचाई बिजली : स्मृति

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?