अमेठी:कांग्रेस चाहती थी जनता अंधेरे में रहे लेकिन मोदी ने गांव-गांव बिजली पहुंचा कर हर घर रोशन कर दिया। यह बात अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने क्षेत्र में चुनावी जनसभा को समोधित करते हुए कही।
केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने विकास खण्ड क्षेत्र का तूफानी दौरा कर आधा दर्जन से अधिक जनसभाओं को सम्बोधित किया। स्मृति ने कहा ये जंग जनता और राहुल गांधी के बीच है। इस बारअमेठी की जनता राहुल को जवाब जरूर देगी। 15 वर्षों में सांसद को 75 करोड़ निधि मिली, लेकिन अठन्नी खर्च नहीं की। मोदी ने दो लाख गरीबों को इज्जतघर दिया, सिलिंडर दिया और किसानों को सम्मान निधि उनके खाते में भेजी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनी तो गरीबों को सस्ते दर पर 13 रुपये किलो चीनी और सबको पक्का मकान दिया जाएगा। उन्होंने आतंकवाद मुक्त भारत के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की है। इस मौके पर विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह,राकेश त्रिपाठी,भवानी दत्त दीक्षित,धर्मेश मिश्र,प्रशांत मिश्र आदि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मोदी ने गांव-गांव पहुंचाई बिजली : स्मृति

