नई दिल्ली:एक तरफ जहां आज के दौर में लगातार सोशल मीडिया का असर बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे किनारा करने के संकेत दिए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं।
पीएम ने कहा- “इस रविवार को सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब छोड़ने के बारे में सोच रहा हूं। इसके बारे में आगे बताएंगे।”
पीएम मोदी ने दिए सोशल मीडिया छोड़ने के संकेत, कहा- आगे दूंगा जानकारी

