By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएम मोदी को चौकीदार चोर है कहने पर राहुल गांधी ने देश की सबसे बड़ी अदालत में जताया खेद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

पीएम मोदी को चौकीदार चोर है कहने पर राहुल गांधी ने देश की सबसे बड़ी अदालत में जताया खेद

Last updated: April 23, 2019 9:54 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

सच-झूठ की परवाह न करने के क्या नतीजे होते हैैं, इसका ही उदाहरण है राहुल गांधी का खेद जताना। उन्हें सार्वजनिक तौर पर इसलिए खेद व्यक्त करना पड़ा, क्योंकि उन्होंने राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए यह कह दिया था कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने भी मान लिया कि चौकीदार चोर है। चूंकि उन्हें अदालत की अवमानना का सामना करना पड़ता इसलिए उन्होंने बिना किसी देरी के खेद व्यक्त करके खुद को बचाया, लेकिन इससे उनकी विश्वसनीयता को जो चोट पहुंची उसकी भरपाई आसानी से नहीं होने वाली। भले ही वह झेंप मिटाने के लिए यह क्यों न कहें कि जनता के पैसे की चोरी की गई है और इसलिए कमलछाप चौकीदार चोर है, लेकिन उन्हें यह झूठ दोहराने में मुश्किल होने वाली है कि राफेल सौदे में चोरी की गई है। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के पास मोदी सरकार को कठघरे में खड़े करने के लिए कोई ठोस मुद्दे नहीं थे।

सच तो यह है कि ऐसे एक नहीं अनेक मुद्दे थे और वे इसलिए थे, क्योंकि कोई भी सरकार इतने बड़े देश में पांच साल में जनता की सभी अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती। इसके अलावा यह भी किसी से छिपा नहीं कि मोदी सरकार अपने कई वायदे पूरे नहीं कर सकी, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष ने झूठ का सहारा लेना बेहतर समझा। पता नहीं कहां से वह यह खोज लाए कि राफेल सौदे में चोरी हुई है। यदि उनके पास इस सौदे में गड़बड़ी के कोई ठोस सुबूत थे तो वे सामने रखे जाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा करने के बजाय वह लगातार यह झूठ दोहराते रहे कि अनिल अंबानी की जेब में इतनी रकम डाल दी गई।

राहुल गांधी राफेल विमान की कीमत के साथ ही अनिल अंबानी की जेब में डाली जानी वाली तथाकथित रकम में अपने मन मुताबिक हेरफेर करते रहे। आखिर उन्होंने यह कैसे समझ लिया कि आम जनता बिना सुबूत इस आरोप को सच मान लेगी कि राफेल सौदे में गड़बड़ी की गई है? शायद उन्हें अपने झूठ पर ज्यादा यकीन था इसलिए वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ फ्रांस सरकार के स्पष्टीकरण और कैग की रपट को भी नकारते रहे। राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के लिए कुछ भी कहते रह सकते हैैं, लेकिन जनता के मन में यह सवाल तो उठेगा ही कि आखिर उन्हें चौकीदार चोर है कहने के लिए सुप्रीम कोर्ट से माफी क्यों मांगनी पड़ी? इसमें दोराय नहीं कि राहुल गांधी बीते कुछ समय से बेबाकी से बोल रहे हैैं, लेकिन मुश्किल यह है कि वह अपनी बातों से लोगों को भरोसा दिलाने में नाकाम हैैं। इससे भी बड़ी समस्या यह है कि वह बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल जाते हैैं।

चौकीदार चोर है कहने पर उन्होंने सफाई दी कि राजनीतिक गर्मी में वह ऐसा बोल गए। नि:संदेह ऐसा कई नेताओं के साथ हो जाता है, लेकिन क्या कोई राजनीतिक गर्मी में एक ही बात को सौ बार दोहराता है? सवाल यह भी है कि क्या वह अपने इस कथन के लिए भी राजनीतिक गर्मी को जिम्मेदार बताएंगे कि सारे मोदी चोर होते हैैं?

Thanks:www.jagran.com

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article किसानों की मदद के लिए सामने आईं कंगना रनौत
Next Article उदितराज ने अपने नाम के आगे से हटाया ‘चौकीदार’, ट्विटर पर डटे हुए हैं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, बनी रहे समता व शांति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
July 21, 2026
मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) का वार्षिक पिकनिक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) अंचावियो रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न
Mumbai / Maharshtra
July 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026
जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण
entertainment
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?