मुंबई:कंगना रनौत बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रसेस में से एक हैं जो एक्टिंग के अलावा अपने बेबाकी बयानों के लिए जानीं जाती हैं। कंगना अक्सर सोशल एक्टिविटी में भाग लेती रहती हैं। इन्हीं सब के बीच कंगना ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के पानी फाउंडेशन के लिए 1 लाख रुपये दान किए, यह पैसा उनके फाउंडेशन के जलमित्र कैंपेन में लगाया जाएगा। इतना ही नहीं कंगना की बहन रंगोली ने 1 हजार रुपए दिए हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में कुछ समय पहले कंगना ने फिल्म मणिकर्णिका को बॉलीवुड स्टार्स द्वारा रिएक्शन नहीं मिलने पर आमिर खान को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने आमिर के इस बर्ताव पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। लेकिन अब यह मामला शांत हो गया है। अब कंगना आमिर खान के फाउंडेशन की मदद करती दिखाई दे रही हैं।
इसकी जानकारी कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी है। रंगोली चंदेल कंगना की मैनेजर भी हैं। आमिर खान के एनजीओ को ना सिर्फ कंगना ने बल्कि रंगोली ने भी एक हजार का डोनेशन दिया है। यही नहीं रंगोली ने तस्वीर शेयर करते हुए लोगों से गुजारिश भी की कि ‘आप भी ऐसे ही किसानों की मदद के लिए आगे आएं और उनके लिए अपना योगदान दें। रंगोली ने अपनी बात जारी रखते हुए अगले ट्वीट में लिखा है कि भारत को आजादी मिल गई लेकिन ब्रिटिश राज के वक्त वाली नीतियां अब तक नहीं बदली गई हैं जिससे हमारे देश के किसानों को मदद मिले, हम उनकी वजह से खा पाते हैं। याद हो कि पिछले साल आई बाढ़ में भी कंगना रनौत ने किसानों की मदद के लिए दान दिया था।
किसानों की मदद के लिए सामने आईं कंगना रनौत

