By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीएम मोदी जोधपुर पहुंचे, जोधपुर में सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

पीएम मोदी जोधपुर पहुंचे, जोधपुर में सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Last updated: September 28, 2018 11:36 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

जोधपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को जोधपुर डिफेन्स एयरपोर्ट पहुंच गए है। उनकी अगवानी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने की है। जोधपुर में पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने की दूसरी वर्षगांठ पर समारोह को आयोजित कर रहा है। जोधपुर सैन्य स्टेशन में आयोजित प्रदर्शनी में सेना की बहादुरी और देश निर्माण में उसके योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।
केंद्र सरकार भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह मनाने का कार्यक्रम रखा है। जोधपुर सहित गुजरात के कई स्थानों पर 3 दिन तक सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसे पराक्रम पर्व का नाम से सम्बोधित किया गया है।
जोधपुर, जैसलमेर, अहमदाबाद और भुज स्टेशन पर सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी को 29 व 30 सितम्बर को आमजन के लिए खोले जाएंगे। प्रदर्शनी में सेना के हथियार और अन्य उपकरण प्रदर्शित होंगे।
भारत द्वारा पाकिस्तान की जमीन पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक को दो साल पूरे हो गए हैं। देश को सेना के इस कारनामें पर गर्व जताया था। वहीं आज इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के जोधपुर पहुंचकर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
इस मौके पर पीएम मोदी के साथ तीन सेना कमांडो और देश के रक्षा मंत्री और रक्षा राज्य मंत्री भी मौजूद होंगे। आज उद्घाटन के बाद इस प्रदर्शनी को 29 और 30 सितंबर को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही पीएम मोदी देश की तीनों सेनाओं के टॉप कमांडर्स को भी संबोधित करेंगे जिसके बाद जोधपुर में ही आज तीनों सेना प्रमुख और टॉप कमांडर्स के साथ कॉन्फ्रेंस करेंगे। जानकारी हो कि सर्जिकल स्ट्राइक को दो साल पूरा होने पर देश में कई जगह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
जोधपुर के कोणार्क कोर में लगने वाली इस प्रदर्शनी के दौरान पीएम मोदी युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एशिया के सबसे बड़े डिफेन्स बेस जोधपुर से मोदी पाक को बड़ा संदेश देने जा रहे है। मोदी सुबह 9 बजे से 3 बजे तक जोधपुर के तीनों सेनाओं के साथ जॉइंट कॉन्फ्रेंस में संबोधित करेंगे।
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोदी सुबह जोधपुर डिफेन्स एयरपोर्ट पर उतर वहां से वे सीधा मिलिट्री स्टेशन पर लगने वाली सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी का उद्धघाटन करने पहुंचे। उद्घाटन के बाद पीएम सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सीधे कोणार्क कोर स्थित युद्ध स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचें।
पाकिस्तान बॉर्डर पर 4 जगह लगेगी सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी
केंद्र सरकार भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह मना रही है। पाक बॉडर्र से सटे जोधपुर,जैसलमेर,अहमदाबाद और भुज में सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसे पराक्रम पर्व का नाम दिया गया है। इस प्रदर्शनी को 29 और 30 सितंबर को आमलोग भी देख सकेंगे। प्रदर्शनी में सेना के हथियार और अन्य उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे।
जोधपुर एयरफोर्स बेस पर पहली कमांडर कॉन्फ्रेंस
देश में 2015 तक कमांडर कॉन्फ्रेंस दिल्ली में ही आयोजित होती थी। लेकिन पीएम मोदी ने 2016 में यह कॉन्फ्रेंस दिल्ली से बाहर सैन्य क्षेत्र के पोत आईएनएस विक्रमादित्य और 2017 में देहरादून स्थित इंडियन मिलट्री एकेडमी में शुरू करवाई। इसके बाद पहली बार एशिया के सबसे बड़े एयर बेस पर यह कॉन्फ्रेंस आयोजित हो रही है। कमांडर में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री सीतारमण, राष्ठीय सुरक्षा सलाहकार और तीनो सेनाओं के प्रमुख शिरकत करेंगे।
देश की रक्षा तैयारी पर होगा मंथन
पीएम मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तीनों सेनाओं के प्रमुख से ऑपरेशनल तैयारियों पर चर्चा करेंगें। पीएम मोदी तीनों सेनाओं की सयुक्त कमान की युद्ध की तैयारियों को लेकर कमांडर्स से बात करेंगे। मौजूदा हालात में चीन औरपाकिस्तान की सामरिक तैयारियों, विश्व के मौजूदा हालात, महाशक्तियों की ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में चर्चा करेंगे। साथ ही, इस कॉन्फ्रेंस में सेनाओं में हथियारों की कमी, नए हथियारों की खरीद, उनकी प्रक्रिया जल्दी शुरू करने और सभी प्रोजेक्ट में तेजी लाने को लेकर कमांडर्स पीएम को अवगत कराएंगे। पीएम मोदी भी रक्षा को लेकर आने वाले दिनों में देश की क्या दिशा होगी इस पर अपना रुख सेनाओं के सामने रखेंगे ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अब आपका बच्चा भी बन सकता है करोड़पति
Next Article शतरंज : विश्व ओलिंपियाड में भारतीय महिलाएं जीतीं, पुरुष हारे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“फनरल” का हिंदी रीमेक बनाएंगे रवि भागचंदका, बोले- दिल छू गई कहानी
entertainment
May 9, 2026
JIWO और ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच के कार्यक्रमों में सांस्कृतिक गौरव एवं देशभक्ति का सुंदर संगम
Mumbai / Maharshtra
May 9, 2026
जीतो बैंगलोर नॉर्थ के अंतर्गत स्वयम् – वी कनेक्ट की सफल व्यवसायिक मीटिंग
social
May 9, 2026
हेली शाह की लोकप्रिय सीरीज़ ‘गुल्लक 5’ में एंट्री, कहानी में आएगा नया इमोशनल ट्विस्ट
entertainment
May 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?