‘याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा’
राजकुमार गौतम/बस्ती। बस्ती जिले की कांग्रेस कमेटी ने पचपेड़वा-बस्ती मार्ग के संघर्ष के लिए कमर कस लिया है जिसमें प्रमुख रुप से सोमनाथ पांडे की अगुवाई में जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने 29 जनवरी को दुबौला चौराहे पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन देकर शासन-प्रशासन को सचेत किया। बताते चलें कि प्रशासन की संवेदनहीनता के चलते बस्ती-पचपेड़वा मार्ग की दयनीय स्थिति दिन-ब-दिन और बदतर होती जा रही है।
प्रशासन की इस अनदेखी से क्षेत्रवासियों में जनाक्रोश देखने को मिल रहा है क्योंकि बस्ती पचपेड़वा मार्ग बस्ती जिले के महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है जिस पर रोज हजारों यात्रियों का आवागमन होता है बावजूद प्रशासन इस मार्ग पर ध्यान नहीं दे रही है
कार्यक्रम में उपस्थित राजकुमार पांडे ने कहा कि जब तक हम अपने सांसदों विधायकों से प्रश्न पूछना चालू नहीं करेंगे तब तक वे चुप्पी साधे रहेंगे। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि जन समस्याओं को को लेकर हम संगठित रहकर प्रशासन से इसकी शिकायत करें एवम् बदहाल व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग करें।
इसी क्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि यह संघर्ष अब रुकेगा नहीं चाहे इसके लिए जेल भी जाना पड़े तो हम लोग तैयार हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित विश्वनाथ चौधरी, अनुराग पांडे, रविंद्र सिंह राजन, आलोक तिवारी, राजू खान, रामचंद्र केदारनाथ,भरथरी प्रसाद पांडे, कन्हैया लाल चौहान, नंदकिशोर गुप्ता, देवी प्रसाद शुक्ला आदि क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

