विनोल (राजस्थान)। आचार्य महाप्रज्ञ जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन विनोल गाँव में रखा गया जिसके प्रायोजक मातोश्री कंचनदेवी-गुलाबचंदजी की स्मृति में ओमप्रकाश,अशोक कुमार,पारसमल बापना,परिवार रहें,
शिविर का उद्धघाटन तेरापंथ युवक परिषद नालासोपारा के अध्यक्ष पारस बापना ने किया व साथ में आचार्य तुलसी डागियोनेटिक सेंटर नालासोपारा के संयोजक रमेश ढालावत की विशेष रूप से उपस्थिति रही।
शिविर में गाँव के आसपास के सेकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया एवं अपने स्वास्थ का निःशुल्क परीक्षण करवाया। पूरे समाज एवं गाँव से पूरा सहयोग एवं उपस्थिति रही।
चांदमल पोखरना,राजू चोरडिय़ा का विशेष सहयोग रहा,कार्यक्रम आयोजक तेरापंथ प्रोफशनल फोरम राजसमंद तथा डॉक्टरों की पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा।
विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

