सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पार्वती तिरुवोथु का पहली बार पुलिस अफसर वाला अंदाज़, ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ से अलीना अब्राहम का फर्स्ट लुक आउट!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

पार्वती तिरुवोथु का पहली बार पुलिस अफसर वाला अंदाज़, ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ से अलीना अब्राहम का फर्स्ट लुक आउट!

Last updated: September 9, 2026 1:04 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नेशनल अवॉर्ड विजेता पार्वती तिरुवोथु अब तक के अपने सबसे अलग अवतार में नज़र आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग मलयालम थ्रिलर ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ से उनके किरदार अलीना अब्राहम का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसमें पार्वती पहली बार पुलिस कॉन्स्टेबल की वर्दी में दिखाई दे रही हैं। फर्स्ट लुक में पार्वती का अंदाज़ बेहद कम्पोज़्ड लेकिन दमदार है। अपनी करीब दो दशक लंबी एक्टिंग जर्नी में यह पहली बार है जब वह पर्दे पर एक पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं।
अलीना अब्राहम के रूप में पार्वती एक महिला कॉन्स्टेबल का किरदार निभा रही हैं, जिसकी प्रोफेशनल लाइफ अचानक एक ऐसे मोड़ पर पहुंच जाती है, जहां से कहानी और भी टेंस और इंट्रिगिंग हो जाती है।
अलीना के किरदार में कदम रखने को लेकर पार्वती कहती हैं, “हर किरदार अपने साथ एक रिस्पॉन्सिबिलिटी लेकर आता है और अलीना मेरे लिए खास तौर पर इंटरेस्टिंग थी, क्योंकि वह जिस दुनिया में रहती है और वहां उसे जो चॉइसेज़ लेने पड़ते हैं, वो काफी दिलचस्प हैं। पहली बार मैं एक पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हूं, इसलिए यूनिफॉर्म पहनने से लेकर उस जगह और जिम्मेदारी को समझना मेरे लिए बिल्कुल नया एक्सपीरियंस था। लेकिन मेरे लिए सिर्फ यूनिफॉर्म पहनना ही मायने नहीं रखता था। मैं अलीना को एक महिला के तौर पर समझना चाहती थी… उसकी वल्नरेबिलिटीज़, उसका ड्यूटी के प्रति कमिटमेंट और जब उसके आसपास की सिचुएशन बदलने लगती है, तब उसका रिएक्शन क्या होता है। उसकी ज़िंदगी में कई चीज़ें उसके कंट्रोल से बाहर होती जाती हैं, लेकिन वह हार नहीं मान सकती। मुझे लगता है कि अलीना के बारे में अभी बहुत कुछ ऐसा है जो कहा नहीं गया है और बतौर एक्टर यही चीज़ मुझे सबसे ज्यादा एक्साइटिंग लगी। अब मैं यह देखने के लिए क्यूरियस हूं कि ऑडियंस अलीना और उसकी जर्नी को किस तरह समझती है।”
डायरेक्टर शाहद के निर्देशन में बनी ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ की कहानी एक पुलिस स्टेशन की बैकड्रॉप पर सेट है, जहां एक मर्डर केस, बढ़ता शक और इन्वेस्टिगेशन पूरी कहानी को एक दिलचस्प मोड़ पर ले जाते हैं। इस पूरी कहानी के सेंटर में अलीना अब्राहम हैं। और खास बात यह है कि पार्वती का विमेन कॉप्स से कनेक्शन सिर्फ ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ तक सीमित नहीं है। उन्होंने ‘दायरा अंजूनी’ में करीना कपूर खान के किरदार के लिए अपनी आवाज़ भी दी है, जहां करीना भी एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। यानी एक तरफ पार्वती खुद यूनिफॉर्म पहनकर एक महिला पुलिसकर्मी का किरदार निभा रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी आवाज़ एक दूसरे फीमेल कॉप के किरदार को मिल रही है।
दोनों किरदार भले ही लॉ एनफोर्समेंट की दुनिया से जुड़े हों, लेकिन दोनों की कहानियां और पर्सपेक्टिव्स काफी अलग हैं। यही कॉन्ट्रास्ट इन दोनों पोर्ट्रेयल्स को और भी फ्रेश और इंट्रिगिंग बनाता है। इतना ही नहीं, पार्वती के पास आगे भी एक एक्साइटिंग लाइन-अप है। वह एचआरएक्स और अमेज़न की अपकमिंग सीरीज़ ‘स्टॉर्म’ में भी नज़र आने वाली हैं, यानी एक्ट्रेस की पहले से ही डायवर्स फिल्मोग्राफी में एक और नया डायमेंशन जुड़ने वाला है। कुल मिलाकर, पार्वती का पहली बार पुलिस यूनिफॉर्म में आना और अलीना अब्राहम का मिस्ट्री से भरा अंदाज़ ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ को लेकर ऑडियंस की क्यूरियोसिटी और बढ़ा रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आशा भोसले की विरासत को नई पीढ़ी जाह्नवी कपूर का सलाम, ए.आर. रहमान ने जताया आभार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आशा भोसले की विरासत को नई पीढ़ी जाह्नवी कपूर का सलाम, ए.आर. रहमान ने जताया आभार
entertainment
September 9, 2026
‘हनुमान अंश’ की टीम ने लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
entertainment
September 9, 2026
वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, ‘स्काई फोर्स’ से साझा की खास तस्वीर
entertainment
September 9, 2026
डोंबिवली में तेरापंथ महिला मंडल का आयंबिल तप अनुष्ठान संपन्न
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?