By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पंजाब में खतरे की घंटी, खौफ और नफरत का माहौल पैदा करने वाले तत्व सक्रिय
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

पंजाब में खतरे की घंटी, खौफ और नफरत का माहौल पैदा करने वाले तत्व सक्रिय

Last updated: November 21, 2018 10:13 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

अमृतसर के अदलीवाल गांव के निरंकारी भवन में सत्संग में लीन लोगों पर बम फेंकने की घटना आतंकी कारनामा ही जान पड़ती है। ऐसी घटनाएं वही तत्व अंजाम देते हैं जो निर्दोष-निहत्थे लोगों की जान लेकर आतंक और नफरत का माहौल पैदा करने का इरादा रखते हैं। चूंकि पंजाब में ऐसे तत्व रह-रह कर सिर उठाने की कोशिश करते रहे हैं इसलिए यह सर्वथा उचित है कि पंजाब पुलिस अदलीवाल गांव के निरंकारी भवन में अंजाम दी गई इस कायराना वारदात को आतंकी हमले के रूप में ले रही है।
पंजाब पुलिस और साथ ही राज्य सरकार को इसलिए कहीं अधिक सतर्कता बरतने और इस घटना की सघन जांच करने की जरूरत है, क्योंकि करीब 40 साल पहले इन्ही स्थितियों में आतंकवाद का उभार हुआ था। यह महज दुर्योग नहीं हो सकता कि तब भी निरंकारी निशाने पर थे और गत दिवस भी उन्हें ही आतंकित किया गया। यह भी किसी से छिपा नहीं कि पिछले कुछ समय से पंजाब के हालात खराब करने की कोशिश रह-रह कर होती रही है। इसी तरह ऐसे भी संकेत मिलते रहे हैं कि राज्य में खौफ और नफरत का माहौल पैदा करने वाले तत्व और उनके समर्थक देश के अंदर भी सक्रिय हैं और बाहर भी। चंद दिनों पहले ही सेना प्रमुख ने पंजाब में नए सिरे से आतंकवाद के उभार की कोशिशों पर देश का ध्यान आकृष्ट किया था। यदि उनके अंदेशे को गंभीरता से लिया गया होता तो शायद उस खौफनाक हमले को रोका जा सकता था जिसमें तीन लोगों की जान गई और करीब 20 लोग घायल हो गए।
आवश्यक केवल यह नहीं है कि निरंकारी भवन में आतंक के दिनों की याद दिलाने वाली घटना की चौतरफा निंदा हो। आवश्यक यह भी है कि उन लोगों की पहचान भी हो जो अमन-चैन के शत्रुओं को उकसाने का काम किया करते हैं। ऐसे लोगों में तथाकथित राजनेता भी शामिल हैं। पंजाब की जनता इससे अपरिचित नहीं हो सकती कि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान किस तरह चुनावी लाभ लेने की कोशिश में खालिस्तानी तत्वों को हवा देने की कोशिश की गई। यह सबके सामने ही है कि इन चुनावों में कूदे एक नेता ने निरंकारियों पर हमले को लेकर कितना गैर जिम्मेदाराना बयान दिया। उन्होंने राज्य सरकार पर ही संदेह जता दिया।
गंभीर मामलों में बेतुके बयान केवल आग में घी डालने का ही काम नहीं करते, बल्कि समस्या के समाधान में बाधक भी बनते हैं। अपनी राजनीतिक या फिर सामाजिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में पंजाब का माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ जितनी सख्ती राज्य सरकार को दिखाने की जरूरत है उतनी ही आम जनता को भी। उसे एक बार फिर वैसी ही एकजुटता दिखानी होगी जैसी उसने तब दिखाई थी जब पंजाब आतंकवाद से बुरी तरह झुलस रहा था।
पंजाब में अराजक-आतंकी तत्व और साथ ही उनके समर्थक-हितैषी सिर न उठाने पाएं, इसकी चिंता राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार को भी करनी होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि एक ओर जहां पाकिस्तान खालिस्तानी तत्वों को खाद-पानी देने में जुटा है वहीं दूसरी ओर कनाडा-अमेरिका के साथ कई यूरोपीय देशों में भी ऐसे तत्व फल-फूल रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ऑफिस में AC आपको बना सकता है बीमार
Next Article चाहत खन्ना ने पति पर लगाया रेप का आरोप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?