पालघर। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा निर्देशानुसार तेरापंथी सभा पालघर की साधारण सभा दि 24 मई 26 को रविवार रात्री 8:30 बजे तेरापंथ भवन में आयोजित की गयी।
कार्यक्रम की शुभ शुरुआत सामुहिक नमस्कार महामंत्र से की गई।
मंगलाचरण शांतिलाल जी सिंघवी द्वारा किया गया।
श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन निवर्तमान अध्यक्ष देविलाल जी सिंघवी ने किया। सभी का स्वागत करते हुए चतुर जी तलेसरा ने सभी के सहयोग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। सभा मंत्री दिनेश राठौड़ ने मंत्री प्रतिवेदन में पूरे कार्यकाल में आयोजित हुए विवध कार्यक्रमो की जानकारी दी। ज्ञानशाला प्रभारी राकेश श्रीश्रीमाल ने ज्ञानशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कोषाध्यक्ष प्रकाश बाफना ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। तत:पच्यात् सभा अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की बर्खास्त की घोषणा की। जिसके बाद चुनाव अधिकारी भगवानलाल जी सिंघवी और शांतिलाल जी सिंघवी ने आगे की कार्यवाही करते हुए बताया अध्यक्ष पद के लिए कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। जिसमें मनीष तलेसरा ने धर्मेश सिंघवी का नाम का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सभी ने ॐ अर्हम की ध्वनि से अनुमोदन की।
चुनाव अधिकारी भगवानलाल जी सिंघवी और शांतिलाल जी सिंघवी द्वारा अध्यक्ष पद के लिए धर्मेश सिंघवी के नाम की घोषणा की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेश सिंघवी ने जताए हुए विश्वास के प्रति सभी आभार व्यक्त किया। निवर्तमान सभा अध्यक्ष चतुर तलेसरा, महिला मंडल अध्यक्ष्या रंजना जी तलेसरा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष हितेश सिंघवी, तेयूप अध्यक्ष भावेश सिसोदिया, सभा उपाध्यक्ष हितेश बदनिया, ज्ञानशाला प्रभारी राकेश श्रीश्रीमाल, सभा परामर्शक नरेश जी राठौड़, लक्ष्मीलाल जी राठौड़, देवीलाल जी सिंघवी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का सुंदर संचालन और आभार ज्ञापन सभा मंत्री दिनेश राठौड़ ने किया। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी योगेश राठौड़।
पालघर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष के रूप में धर्मेश जी सिंघवी का मनोनयन

