पालघर! अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार पालघर महिला मंडल द्वारा प्रेक्षाप्रवाह -शक्ति एवं शांती की और “आओ नींद को अपनी ताकत बनाएं” कार्यशाला का आयोजन 22 अगस्त 2025 मुमुक्षु संयोजिका चंदनजी, मुमुक्षु प्रियाजी, मुमुक्ष श्वेताजी, मुमुक्षु ऋषिकाजी के सानिध्य में दोपहर 2.30 बजे से तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यशाला की शुरुवात महाप्रज्ञ अष्टकम द्वारा मुमुक्षु प्रियाजी एवं मुमुक्षु श्वेताजी ने की। महिला मंडल अध्यक्षा रंजनाजी तलेसरा ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुमुक्षु प्रियाजी ने मंत्र एवं जाप से सबको अवगत किया।
मुमुक्षु संयोजिका चंदनजी द्वारा नींद को अपनी ताकत कैसे बनाए इस पर विशेष जानकारी प्रदान की। फास्ट फूड एवं जंग फूड न खायें। सात्वीक भोजन करें। सुर्यास्त से पहले खाना खाएं। अपने मोबाईल, डिजीटल, एवं सोशल मिडिया से थोडी दूरी बनाए । कम से कम हमें छ: से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए ।ताडासन एवं पश्चिमोत्सान आसन, भुजंगासन करवाए। डिजिटल डीटॉक्स केअंतर्गत सभी बहनों को रात 10.30 से सुबह 6 बजे तक मोबाइल न देखने के त्याग कराये गए आदि बातो से अवगत कराया। मुमुक्षु ऋषीकाजी ने बहुत ही अच्छे से कायोत्सर्ग करवाया सभी बहनो ने कायोत्सर्ग का लाभ उठाया। आभार ज्ञापन महिला मंडल मंत्री राजश्री शाह ने किया। लगभग 48 बहनों की उपस्थिती रही।
पालघर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रेक्षा प्रवाह कार्यशाला

