पालघर। तेरापंथ समाज पालघर द्वारा तेरापंथ भवन के प्रांगण में सुबह 9 बजे ध्वजा रोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण सभा अध्यक्ष नरेश जी राठौड़, तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी ने किया। सभा मंत्री लक्ष्मीलाल जी राठौड़, अणुव्रत समिति अध्यक्ष देवीलाल जी सिंघवी, ज्ञानशाला प्रभारी राकेश श्रीश्रीमाल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर अपने भावो की अभिव्यक्ति दी।
द्वितीय चरण में ज्ञानशाला के बच्चो द्वारा देशभक्ति पर विविध प्रतियोगिता आयोजित की गईं। मंगलाचरण ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओ द्वारा किया गया। जिसमे अनेक बच्चो द्वारा देश भक्ति पर विविध प्रस्तुतियां दी। जिसमे सभा, महिला मंडल, तेयुप, किशोर मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति, ज्ञानशाला के बच्चो की उपस्तिथि रही। कार्यक्रम का संचालन विजया जी तलेसरा व मिथिलाजी श्रीश्रीमाल ने किया। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।
पालघर में मनाया 70 वा गणतंत्र दिवस

