मीरा रोड। पूर्व एमएलसी एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मुजफ्फर हुसैन द्वारा मीरा रोड में रविवार को साइकलॉथन का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे मीरा-भायंदर से लगभग 2000 लड़के-लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया तथा विजेताओं को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह 7 बजे शुरू हुए इस साइकिल रेस में बड़ी संख्या में मीरा-भायंदर क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति रही। जबकि साईकिल रेस में लगभग 500 लड़कियों एवं 1500 लड़कों सहित 2000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों की उम्र 8 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के बीच थी। विजेताओं को मेडल प्रदान करके श्री हुसैन ने सम्मानित
किया तथा भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में शहर के लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता मुजफ्फर हुसैन समय-समय पर क्षेत्र के लोगों के लिए सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए विविध आयोजन करते रहते हैं। जिसमें सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
कांग्रेस नेता मुजफ्फर हुसैन ने किया मीरा रोड में साइकलॉथन का आयोजन

