पालघर! भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा पालघर और जैन सकल संघ पालघर के तत्वावधान में मंगलवार 31 मार्च 2026 को विशाल आयोजन हुआ। भव्य शोभा यात्रा का प्रारंभ जैन मंदिर से भगवान महावीर के प्रतिमाजी के रथ के साथ जैन समाज हर्षोल्लास में भगवान महावीर की स्तुति और नारों के साथ गुंजायमान होते हुए पूरे शहर में भ्रमण कर जैन स्थानक में सभा के रूप में परिवर्तित हुई।
गुणानुवाद सभा मे नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सुंदर गीतिका द्वारा किया गया। सभाध्यक्ष चतुर जी तलेसरा ने भगवान महावीर की स्तुति करते हुए महावीर जन्म कल्याणक की शुभकामनाएं प्रेषित की।
शोभा यात्रा और गुणानुवाद सभा मे पालघर के नगराध्यक्ष श्री उत्तम जी घरत, उपनगराध्यक्ष श्री राजु जी पाटील, जैन समाज की एकमात्र नगरसेविका श्रीमती पुष्पा जैन के साथ अनेक नगरसेवक, नगरसेविकाओं और शहर के गणमान्य लोगों उपस्थित रही। सभी संघों के अध्यक्षों और अनेक व्यक्ताओं ने भगवान महावीर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। शोभा यात्रा के दौरान सकल जैन संघ और जैन युवा ग्रुप द्वारा संचालित 14 जगह भगवान महावीर प्याऊ का उद्घाटन किया। महावीर जन्मकल्याणक कार्यक्रम में तेरापंथ समाज के साथ सकल जैन समाज की उपस्थिति रही। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी योगेश राठौड़।

