सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दुनिया को युद्ध नही बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दुनिया को युद्ध नही बुद्ध के शान्ति की आवश्यकता-ब्रजेश पाठक

Last updated: April 2, 2026 10:52 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने आज कहा कि दुनिया को युद्ध नहीं वरन बुद्ध के शांति के संदेश की आवश्यकता है। श्री पाठक आज डॉ0 आंबेडकर महासभा ट्रस्ट की ओर से उद्यान भवन के सभागार में आयोजित सेमिनार ‘‘विश्व युद्ध के खतरे और बुद्ध की प्रासंगिकता’’ विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। श्री पाठक ने सनातन धर्म के वसुधैव कुटुम्बकम का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत के लोग सनातन परम्परा में विश्वास रखते हैं, जिसमें पशु, पक्षी, प्रकृति सभी में ईश्वर का वास है, यह मानते है।
हमारे यहां महिलाएं विभिन्न पर्वो एवं त्योहारों पर पीपल और बरगद के वृक्ष पर धागा बांधती है, उनकी रक्षा की कामना करती है मगर आज दुनिया में जो घटित हो रहा है, वह बहुत चिन्ताजनक है। उन्होने कहा कि पूरी मानवता की रक्षा के लिए भारत को नेतृत्व करना होगा क्योकि भारत भूमि से दुनिया में बुद्ध के शान्ति का संदेश का प्रसार हुआ। सेमिनार में आधार पत्र रखते हुए पूर्व राज्यमंत्री एवं सदस्य विधान परिषद डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि आज दुनिया विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी हुयी है। मुख्य खतरे रूस युक्रेन युद्ध, मध्यपूर्व में इजराइल-इरान संघर्ष, चीन ताईवान तनाव, खाड़ी देशों में युद्ध की शुरूआत से वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा सकता है। डॉ0 निर्मल ने कहा कि न्यू स्टार्ट संधि समाप्त हो जाने से अमेरिका रूस के बीच हथियारों की होड बढ़ गयी है। चीन-रूस और अमेरिका परमाणु स्टाक बढ़ा रहे है और सीमित परमाणु युद्ध की बाते शुरू हो चुकी है। डॉ0 निर्मल ने कहा विश्व युद्ध अगर भड़का तो पिछली बार से कही ज्यादा विनाशकारी होगा और दुनिया की बड़ी आबादी और जलवायु, पशुपक्षी संकट ग्रस्त होंगे।
उन्होंने कहा कि वैश्विक सप्लाई चेन टूटेगी, तेल की कीमतें आसमान छूयेंगी, मुद्रा स्फीति बढ़ेगी, शेयर बाजार क्रैश होगे। इसलिए ऐसी विषम स्थिति में भारत को बड़ी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि बुद्ध के शान्ति के संदेश से ही युद्ध पर विराम लगाया जा सकता है। भगवान बुद्ध ने अपने संदेश में कहा था कि वैर से वैर शान्ति नहीं होता, वरन अबैर और मैत्री से ही शान्ति सम्भव है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के लाडले है और उन्हें पूरा विश्व अपना नेता मानता है। इसलिए प्रधानमंत्री के युद्ध नहीं बुद्ध के संदेश प्रसारित करने का संकल्प लेना जरूरी है। आज के सेमिनार में डॉ आंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू, मध्य प्रदेश के पूर्व कुलपति डॉ0 आर0एस0 कुरील, सूचना आयुक्त श्री दिलीप अग्निहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार संतोष वाल्मिकी, लोकपाल लखनऊ आर0आर0 जैसवार तथा डिक्की उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा रामचन्द्र पटेल ने भी सेमिनार में अपनी बात रखी। सेमिनार की अध्यक्षता डॉआंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ 0 लालजी प्रसाद निर्मल तथा संचालन श्री प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी अमरनाथ प्रजापति, रामचन्द्र पटेल, डॉ 0 सत्या दोहरे, आर0 डी0 राकेश, आई0डी0 यादव, पी0एल0 भारती, करूणा शंकर त्रिपाठी, राघवेन्द्र सिंह, देवमणि सरोज, दिनेश चन्द्र, विजय बाजपेयी सहित सैकड़ो लोगों की सहभागिता रही।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पालघर में महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर भव्य आयोजन
Next Article एस. एस. राजामौली के साथ अपने सफर पर बोले NTR, मिलने वाली चुनौतियों पर की बात!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डेविड फिंचर जैसा खौफ लेकर आ रही है करण कापड़िया की ‘हुंकार’
entertainment
September 29, 2026
जीतो महिला विंग ने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों की दी प्रस्तुति
social
September 29, 2026
पूंजीवाद का बढ़ता प्रभाव : विचारधारा से बाजार व्यवस्था तक
Articles national world
September 29, 2026
‘रामायणम्’ से रणबीर कपूर का खास लुक आया सामने, बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो
entertainment
September 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?