पालघर।अध्यात्म का ज्ञान बने विकास का सोपान- मुनि श्री जिनेशकुमारजी महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा कन्या, युवती प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन अध्यात्म का ज्ञान विकास का सोपान विषय पर स्थानीय तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया ।
मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा मानव समाज में नारी का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। जागृत नारी जहां अपना जीवन विकसित करती है वही समूचे परिवार पर भी उसकी आत्मिकता की छाप पड़ती है।उसके आदर्श जीवन का ज्योति पिंड चारों ओर अपने प्रकाश की रश्मिया बिखेरता है। अतः प्रत्येक नारी अध्यात्मा का ज्ञान पाए और विकास के सोपान चढ़े। अध्यात्म ज्ञान में जीवन की सुख शांति का राज छिपा हुआ है। मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने कन्याओं व महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा आपके लिए सदसंस्कारों का शिक्षण जरूरी है क्योंकि नारी दो घरों को रोशन करती है। नारी में श्रद्धा के साथ सत्संकल्प, प्रत्याख्यान के साथ स्वयं की प्रेरणा जागे यह अपेक्षित है। गोचरी विधि साधु-संतों से विवेक युक्त वाणी व्यवहार एवं जैन धर्म की परंपराओं का ज्ञान आपके जीवन विकास के पावन सोपान बन सकते है।
इस अवसर पर मुनिश्री परमानंद जी ने कहा हमें दुर्लभ मनुष्य जन्म एव दुर्लभ सद्गुरुओका योग मिला है। इसलिए उनका समुचित उपयोग कर अपना आध्यात्मिक उत्थान करें। जमीकंद, रात्रि भोजन, संचित का त्याग चातुर्मास में सभी को करना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल के मंगलाचरण से हुआ। स्वागत भाषण कन्या मंडल की पूर्व संयोजिका भावना बाफना ने दिया। आभार ज्ञापन तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा संगीताजी बाफना ने व संचालन सुश्री ईशा सिंघवी ने किया। कार्यशाला में 61 कन्याओं, महिलाओं की उपस्थिति रही। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।
पालघर में कन्या, युवती प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन

