केलवा। केलवा आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वीश्री प्रसन्न यशा जी ठाणा 3 के सानिध्य में तेरापंथ सभा के तत्वाधान में दि. 21 जुलाई से 28 जुलाई तक जैन विद्या सप्ताह मनाया गया। महिला मंडल द्वारा मंगला चरण से कार्यक्रम की सुरुआत की गई।
महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती बिंदिया जी सांखला ने जैन विद्या के बारे में अपने विचार व्यक्त किये, स्थानिय जैन विद्या प्रभारी श्रीमती मीना जी चपलोत ने जैन विद्या सप्ताह के बारे में जानकारी प्रदान की और कहा कि ज्यादा से ज्यादा फार्म भर कर परिक्षा देवें एवं अपने आप को विज्ञ उपाधि धारक बनायें।
साध्वी श्री जी ने प्रेरणा देते हुए कहा कि जैन विद्या हमारे लिए क्यों आवश्यक हैं। इसकी जानकारी प्रदान की तथा इससे हमें जैनत्व, तत्त्वज्ञान, आचार्यों, तीर्थंकरो आदि की जानकारी प्राप्त कर हम अपना आध्यात्मिक विकास भी कर सकते हैं। जैन विद्या के 30 फार्म भरे गये। सभी संस्थाओ के पदाधिकारी, ज्ञानशाला के बच्चें, समाज के श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरिता कोठारी ने किया। इस कार्यक्रम की जानकारी श्री रोहित जी चौधरी ने दी।

केलवा में जैन विद्या सप्ताह का आयोजन

