पालघर! समण संस्कृति संकाय द्वारा आयोजीत जैन विद्या परीक्षा का आयोजन केंद्र व्यवस्थापक सुखलाल तलेसरा, सह केंद्र व्यवस्थापक, सभा मंत्री परीक्षा निरीक्षक दिनेश राठौड़, निरीक्षक महिला मंडल अध्यक्षा रंजना जी तलेसरा आदि के निर्देशन में भाग 1 से 4 व संयुक्त भाग की शनिवार 6 सितंबर 25 ऑनलाईन के माध्यम से और भाग 5 से 9 की परीक्षा का आयोजन रविवार 7 सितंबर 25 को दोपहर 1 से 5:30 बजे तक विविध भागों के हिसाब से ऑनलाईन और ऑफलाईन माध्यम से तेरापंथ भवन में आयोजीत की गईं।
सामुहिक नमस्कार महामंत्र से परीक्षा का प्रारंभ हुआ।
केंद्र व्यवस्थापक सुखलाल जी तलेसरा, सहकेंद्र व्यवस्थापक, निरीक्षक दिनेश राठोड़, निरीक्षक रंजना तलेसरा द्वारा केंद्र के निर्देशानुसार प्रश्न पत्र खोले गए। जैन विद्या परीक्षा पालघर केंद्र में जैन विद्या परीक्षा परीक्षार्थियों ने विविध भाग की ऑनलाईन और ऑफलाइन द्वारा अच्छी संख्या में परीक्षार्थियों ने तेरापंथ भवन में परीक्षा दी। समाचार प्रदाता मिडिया प्रभारी योगेश राठोड़।
पालघर में जैन विद्या परीक्षा का आयोजन

