पालघर ! अणुव्रत समिति, पालघर द्वारा आयोजित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह (1 अक्टूबर – 7 अक्टूबर) का समापन दिवस आज गरिमामयी वातावरण में Twinkle Star English High School, पालघर के प्रांगण में मनाया गया। सप्ताह के सातवें दिन को “जीवन विज्ञान दिवस” के रूप में उत्साहपूर्वक सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह संयोजक श्री प्रदीप सिंघवी ने किया। कार्यक्रम संयोजक के रूप में श्री नैतिक सिंघवी, श्री राकेश श्रीश्रीमाल एवं श्री गजसुख बोराणा ने अहम भूमिका निभाई। Rotary Club of Palghar के अध्यक्ष श्री संजय महाजन, रोटेरियन श्री कल्पेश पाटिल एवं श्री अमित राजपुरोहित की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। तेरापंथ सभा एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों में सभाध्यक्ष श्री चतुर तलेसरा, सभा मंत्री श्री दिनेश राठौड़, कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश बाफना, श्री शौकिन बाफना, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रंजना तलेसरा एवं मंत्री श्रीमती राजश्री घाटावात की उपस्थिति रही।
विद्यालय की प्रिंसिपल, प्रशिक्षकगण एवं स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में लगभग 70 टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ की उपस्थिति रही। समस्या – समाधान एवं सुझावों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री हितेश सिंघवी ने सभी का स्वागत कर समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री संजय महाजन ने अपने उद्बोधन में अणुव्रत सिद्धांतों के महत्व पर प्रकाश डाला। संयोजक श्री नैतिक सिंघवी ने अपने विचार व्यक्त किए एवं मंत्री श्री जयेश राठौड़ ने सभी का आभार ज्ञापन किया।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक श्रीमान नरेशजी राठौड़ एवं परिवार को विशेष धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में अणुव्रत समिति पूर्व अध्यक्षा श्रीमती निधि सिंघवी, अध्यक्ष श्री हितेश सिंघवी, मंत्री श्री जयेश राठौड़, कोषाध्यक्ष श्री नरेंद्र परमार, सह मंत्री श्रीमती सविता सिंघवी, सह मंत्री श्रीमती खुशी बोराणा, तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय सिंघवी, श्री मयूर चपलोत, श्री खूबीलाल सिंघवी एवं श्री केतन राठौड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अणुव्रत समिति, पालघर की ओर से सभी सहयोगियों एवं सहभागियों का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया।
पालघर में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का समापन ‘जीवन विज्ञान दिवस’ के साथ

