पालघर। ज्ञानशाला पालघर द्वारा शिशु संस्कार बोध मौखिक परीक्षा का आयोजन 13 जनवरी 2019 को तेरापंथ भवन में किया गया l केंद्र व्यवस्थापक सुखलाल जी तलेसरा, सह व्यवस्थापक दिनेश राठौड़ के निर्देशन में सुव्यवस्थित रूपसे शिशु संस्कार बोध परिक्षा का आयोजन हुआ। बोईसर से समागत प्रशिक्षिकाओ द्वारा 6 से 13 साल तक के 37 ज्ञानार्थियो की मौखिक परिक्षा ली। जिसमे महाप्रज्ञ जोन संयोजिका करुणा जी ढालावत, ज्ञानशाला प्रभारी राकेश श्रीश्रीमाल तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी की विशेष उपस्तिथि रही।

