सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाकिस्तान बेनकाब:काबुल में गुरुद्वारे पर हमला करने वाले 37 आतंकी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाकिस्तान बेनकाब:काबुल में गुरुद्वारे पर हमला करने वाले 37 आतंकी गिरफ्तार

Last updated: April 6, 2020 8:22 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारे पर किए गए आतंकी हमले में शामिल 37 आतंकवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रॉविंस मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी इस मॉड्यूल के सरगना असलम फारुकी की गिरफ्तारी के बाद हुई है। असलम पाकिस्तान का रहने वाला है और उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से गहरे ताल्लुकात हैं। रविवार को गिरफ्तार किए गए 37 आतंकावादियों में 14 महिलाएं और बच्चे हैं और इनमें भी ज्यादातर पाकिस्तानी ही हैं।
काबुल में 25 मार्च को हर राय साहिब गुरुद्वारे में आतंकी हमला हुआ था, इसमें 27 लोगों की जान गई थी। मृतकों में एक भारतीय भी शामिल था।

आईएसआईएस की मिलिट्री विंग में कमांडर था फारुकी
टोलो न्यूज के मुताबिक अफगानिस्तान के कांधार में नेशनल डाइरेक्टोरेट ऑफ सिक्युरिटी (एनडीएस) के एक ऑपरेशन में आईएसआईएस के खुरासान माड्यूल के प्रमुख आतंकवादी अब्दुल्ला ओरकजई एलियास असलम फारुकी को 19 साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
एनडीएस ने बताया कि वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई शहर का मूल निवासी है। उसके पाकिस्तानी आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से गहरे संबंध हैं। बयान के अनुसार, अफगानिस्तान में आईएसआईएस ने अबू सईद बाजावरी की हत्या के बाद उसे वहां का काम सौंपा था। वह पेशावर में आईएसआईएस की मिलिट्री विंग के कमांडर के रूप में काम कर रहा था। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी से कहा कि काबुल में गुरुद्वारे पर हुए हमले का मास्टर माइंट फारूकी ही था। फारूकी ने क्षेत्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ संबंध होने की बात कबूल की है, जो कि पाकिस्तान की एजेंसी की ओर इशारा है।

हमले में शामिल एक आतंकी केरल का भी था
गुरुद्वारे पर हमला करने वालों में भारतीय आतंकी का भी नाम सामने आ चुका है। आईएसआईएस ने इसका नाम अबु खालिद अल-हिंदी बताया था। हालांकि,  इसका असली नाम मुहम्मद मुहसिन था। जो केरल के कासरगोड जिले का तिरकारीपुर का रहने वाला था। वह कुछ समय पहले आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल हो गया था। हमले के दौरान उसे मार गिराया गया था। उसके परिजनों ने इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें आईएसआईएस से उसके मरने का मैसेज मिला है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महावीर जयंती :किसी से अनजाने में कोई गलती हो जाए तो उसे तुरंत माफ कर देना चाहिए
Next Article न्यूयॉर्क टाइम्स से :एयरलाइंस से जुड़ीं चीनी-अमेरिकी एजेंसियों का दावा, कोरोना फैलने की शुरुआत में चीन से 4.30 लाख लोग अमेरिका पहुंचे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026
आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?