इस्लामाबाद:पाकिस्तान के विदेश मंत्री मसूद अजहर ने इस बात को माना है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में है। कुरैशी ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा- “वह (मसूद अजहर) पाकिस्तान में है। मेरी जानकारी के मुताबिक, उसकी हालत काफी खराब है। उसका स्वास्थ्य इस कदर खराब है कि वह घर से भी बाहर नहीं निकल सकता है।”
पाकिस्तान के विदेश मंत्री की टिप्पण ऐसे वक्त पर आई है जब फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन ने यूएन की आतंकी लिस्ट में जैश के सरगना मसूद अजगह को शामिल कराने के लिए फिर से जोर लगाई है। पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएएफ पर आतंकी हमली जैश ने जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, चीन मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी सूची में डालने में अब भी बाधा बना हुआ है।
कुरैशी ने दावा किया कि पाकिस्तान जैश चीफ के खिलाफ कार्रवाई करेगा अगर भारत मसूद अजहर के खिलाफ पुख्ता सबूत दे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा- अगर वे ऐसा सबूत देते हैं जो पाकिस्तान के कोर्ट में स्वीकार्य हो.. क्योंकि हमें भी जब कोर्ट में जाएंगे तो वहीं पर उसे बताना होगा। अगर उनके पास पुख्ता सबूत है तो हमारे साथ साझा करें ताकि पाकिस्तान में स्वतंत्र न्यायिक जांच करा सकें।

