By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाक को दी जाने वाली 1.66 बिलियन डॉलर की मदद पर लगी रोक: पेंटागन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

पाक को दी जाने वाली 1.66 बिलियन डॉलर की मदद पर लगी रोक: पेंटागन

Last updated: November 21, 2018 9:28 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

वॉशिंगटन:अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.66 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद पर रोक लगा दी है। इससे पहले सोमवार को भी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पाक को दी जाने वाली मदद रोकने की बात कही थी। एक सवाल के जवाब में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल रॉब मैनिंग ने कहा, ‘पाकिस्तान को दी जाने वाले 1.66 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सुरक्षा सहायता पर रोक लगा दी गई है।’
ओबामा प्रशासन में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की तरफ से अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मध्य एशिया का काम देखने वाले डेप्युटी असिस्टेंट सेक्रटरी डेविड सिडनी ने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद को रोकने को अमेरिका की कुंठा बताया है।
सिडनी ने पीटीआई को बताया, ‘हालांकि पाकिस्तान ने इस संबंध में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पाक ने अपने पड़ोसी देशों में आतंक फैलाने वाले समूहों को रोकने को लेकर भी कोई कदम नहीं उठाया है।’
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को एकबार फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका से अरबों डॉलर लिए लेकिन यह नहीं बताया कि ओसामा बिन लादेन वहां रह रहा है।
एक इंटरव्यू में ट्रंप ने पाक पर आरोप लगाया था कि उसने सैन्य मदद के बदले में अमेरिका को कुछ नहीं दिया है। ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘हम पाकिस्तान को अरबों डॉलर नहीं दे रहे क्योंकि उन्होंने हमसे पैसे लिए और हमारे लिए कुछ नहीं किया। बिन लादेन इसका मुख्य उदाहरण है। अफगानिस्तान भी वैसा ही एक देश है। वे उन कई देशों में से हैं जिन्होंने अमेरिका से लिया बदले में कुछ नहीं दिया।’
उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से हमें ओसामा को काफी पहले पकड़ लेना चाहिए था। मैंने इस मुद्दे को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर अटैक से कुछ पहले ही अपनी किताब में उठाया था। राष्ट्रपति क्लिंटन अपने निशाने से चूक गए। हमने पाकिस्तान को अरबों डॉलर दिया और उन्होंने हमें कभी नहीं बताया कि ओसामा वहां रह रहा है। मूर्खों!’
गौरतलब है कि सैन्य मदद बंद किए जाने के बाद से अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते तल्ख चल रहे हैं। पिछले साल अगस्त में अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया को लेकर अपनी नीति की घोषणा करते हुए ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह बताया था जिन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिकियों की हत्या की। उन्होंने पाकिस्तान को आगाह किया था आतंकियों की मदद करने से उसे काफी कुछ खोना पड़ेगा। सितंबर में ट्रंप प्रशासन ने 30 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद पर यह कहते हुए रोक लगा दी थी कि पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों के खिलाफ कुछ नहीं किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उत्तराखंड निकाय चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन
Next Article ऑफिस में AC आपको बना सकता है बीमार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?