By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पाक कैप्टन सरफराज बोले- भारतीय टीम की तैयारियों में कमी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

पाक कैप्टन सरफराज बोले- भारतीय टीम की तैयारियों में कमी

Last updated: August 16, 2018 1:20 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन की एक बड़ी वजह तैयारियों में कमी को माना जा रहा है। अब इस विवाद में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने भी अपनी राय रखी है। पाकिस्तानी कप्तान ने बुधवार को कहा कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान ने इंग्लैंड दौरे के लिए बेहतर रूप से तैयारी की थी।
विराट कोहली की टीम फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है। भारत को पहले एजबेस्टन टेस्ट में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद लॉर्ड्स में टीम पारी और 159 रनों से हारी। क्रिकेट के अधिकतर जानकारों ने इसे टेस्ट सीरीज के लिए टीम की तैयारियों में कमी से जोड़ा। भारतीय टीम ने वनडे सीरीज के बाद 5 दिनों का ब्रेक लिया। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारत ने एसेक्स के खिलाफ सिर्फ एक 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला। इसके बाद सुनील गावसकर और हरभजन सिंह जैसे क्रिकेट के दिग्गजों ने टीम की तैयारियों को लेकर आलोचना की।
इस पर सरफराज ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘मैंने इंग्लैंड का दो बार दौरा किया है और दोनों बार पाकिस्तानी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरे हिसाब से जो भी एशियाई टीम इंग्लैंड जारी है उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। भारत भी कोई अलग नहीं है। इंग्लैंड में परिस्थितियां काफी मुश्किल हैं।’
सरफराज ने 2016 में पाकिस्तानी टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा किया था। तब चार मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। पाकिस्तानी टीम ने सीरीज शुरू होने से पहले काउंटी टीमों के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेले थे। सरफराज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान ने दौरे के लिए अच्छी तरह तैयारियां की थीं। अगर मैं अपने पहले दौरे के बारे में बात करूं तो हम सीरीज शुरू होने से 25 दिन पहले इंग्लैंड पहुंच गए थे। हमने 10 दिन का कैंप लगाया और फिर दो प्रैक्टिस मैच खेले। इससे हमें काफी मदद मिली।’
इंग्लैंड के अपने दूसरे दौरे के दौरान सरफराज पाकिस्तानी टीम के कप्तान थे। यहां पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से बराबर की। उन्होंने कहा कि अगर मैं अपने पिछले दौरे की बात करूं तो पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने से पहले तीन प्रैक्टिस मैच खेले।
सरफराज ने कहा, ‘एक कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में मुझे लगता है कि हमारी तैयारियां बेहतर थीं और हमें इसके अच्छे नतीजे भी मिले।’ भारतीय टीम 18 अगस्त से सीरीज के तीसरे मैच के लिए उतरेगी। सीरीज में बचे रहने के लिए भारत को यह मैच किसी भी सूरत में बचाना होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेयुप सांताक्रुज द्वारा ध्वज वंदन एवं संस्कृतिक कार्यक्रम
Next Article भायंदर तेरापंथ भवन में 72 वॉ स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?