By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पृथ्वी शॉ ने की सचिन तेंदुलकर की तारीफ, कहा- वह मेरे लिए हमेशा खड़े रहे हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

पृथ्वी शॉ ने की सचिन तेंदुलकर की तारीफ, कहा- वह मेरे लिए हमेशा खड़े रहे हैं

Last updated: April 10, 2020 12:59 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:युवा भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने लीजेंड सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। पृथ्वी अक्सर सचिन तेंदुलकर की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि उनकी सफलता के पीछे मास्टर ब्लास्टर का बड़ा हाथ है। अब पृथ्वी ने एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा मेरी मदद की है। साथ ही मैंने अपने खेल को बेहतर करने में हर बार सचिन तेंदुलकर की सलाह ली है।

पृथ्वी शॉ ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ”जब भी सचिन मुंबई में होते हैं तो मेरी बल्लेबाजी देखने जरूर आते हैं।” पृथ्वी शॉ ने बहुत कम वक्त में क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। स्कूल लेवल, आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप से भारतीय क्रिकेट टीम का सफर पृथ्वी के लिए काफी दिलचस्प रहा है।

उन्होंने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू  मैच में शतक लगाया। दिलीप ट्रॉफी में डेब्यू किया और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और तीन अंकों के स्कोर तक पहुंचे। पृथ्वी शॉ ने अपनी बल्लेबाजी पर सचिन तेंदुलकर के प्रभाव को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, ”जब भी सचिन सर मुंबई में होते हैं  मैं उनसे मिलने की कोशिश करता हूं। यदि मैं अभ्यास कर रहा हूं और सचिन सर फ्री तो वह नेट पर मुझे देखने और सलाह देने आते हैं।” पृथ्वी ने बताय कि जब भी मुझे बल्लेबाजी में परेशानी होती है या किसी तरह की सलाह की जरूरत होती है तो सचिन सर हमेशा मेरे साथ खड़े दिखाई पड़ते हैं।

पृथ्वी ने कहा, ”सचिन सर ने मुझे कह रखा कि जब मैं उन्हें कभी भी फोन या मैसेज कर सकता हूं। मेरी क्रिकेट यात्रा में उन्होंने मेरी बहुत मदद की है।” 2018 में अंडर 19 विश्व कप जीतने के बाद पृथ्वी शॉ काफी लोकप्रिय हो गए थे। भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ इस टीम के मेंटर थे।

पृथ्वी शॉ ने अपनी सफलता का क्रेडिट सचिन के साथ-साथ राहुल द्रविड़ को भी दिया। उन्होंने कहा कि राहुल द्रविड़ सर ने मुझे मानसिक रूप से मजबूती दी है। पृथ्वी शॉ ने बताया, ”राहुल सर ने मेरे क्रिकेट जीवन में बहुत बड़ा रोल प्ले किया है। साथ ही उन्होंने मैदान से बाहर भी हमेशा मेरी मदद की है। खुद एक प्रतिबद्ध और अनुशासित खिलाड़ी रहे राहुल सर मुझे से बहुत से मुद्दों पर बात करते हैं। मैंने उनसे पिछले तीन चार सालों में बहुत कुछ सीखा है।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत कोरोना से निपटने में अपने मित्रों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार: प्रधानमंत्री मोदी
Next Article माइकल क्लार्क ने बताया तकनीकी रूप से सचिन तेंदुलकर की नहीं थी कोई कमजोरी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?