By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: माइकल क्लार्क ने बताया तकनीकी रूप से सचिन तेंदुलकर की नहीं थी कोई कमजोरी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

माइकल क्लार्क ने बताया तकनीकी रूप से सचिन तेंदुलकर की नहीं थी कोई कमजोरी

Last updated: April 10, 2020 1:03 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत के एक ऐसे क्रिकेटर का नाम बताया है, जिसकी कोई कमजोरी रही ही नहीं। क्लार्क ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2015 वर्ल्ड कप दिलाया था। वो ऐसे समय ऑस्ट्रेलियाई टीम में आए थे, जब रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू हेडन, शेन वॉर्न और ग्लेन मैकग्रा जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम में थे। क्लार्क को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सबसे स्टाइलिस्ट बल्लेबाजों में बिना जाता है। सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, कुमार संगकारा, राहुल द्रविड़ और जैक कालिस जैसे दिग्गजों के खिलाफ क्लार्क खेल चुके हैं, लेकिन उनका मानना है कि तेंदुलकर से ज्यादा तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज उन्होंने नहीं देखा है।

‘तकनीकी रूप से तेंदुलकर में नहीं रही कोई खामी’

क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 115 टेस्ट, 245 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। क्लार्क का मानना है कि सचिन तेंदुलकर को आउट करना हमेशा से सबसे मुश्किल काम रहा है। उन्होंने फॉक्स स्पोर्ट्स के एक शो में कहा, ‘तकनीकी रूप से शायद सचिन तेंदुलकर को मैंने सबसे अच्छे बल्लेबाज के तौर पर देखा है। उनको आउट करना सबसे मुश्किल होता था। मुझे लगता है कि तकनीकी तौर पर सचिन तेंदुलकर की कोई कमजोरी थी ही नहीं। आप बस इतना सोचते थे कि वो खुद कोई गलती करें।’

‘मौजूदा समय में विराट बेस्ट बल्लेबाज’

तेंदुलकर दुनिया के इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले हैं और जिनके खाते में 100 इंटरनेशनल सेंचुरी दर्ज हैं। तेंदुलकर ने 51 टेस्ट और 49 वनडे इंटरनेशनल सेंचुरी ठोकी है। टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही दर्ज हैं। तेंदुलकर के खाते में 15,921 टेस्ट और 18,426 वनडे इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। मौजूदा समय की बात करें तो क्लार्क का मानना है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सभी फॉर्मैट में मिलाकर बेस्ट बल्लेबाज हैं।

‘तेंदुलकर औ विराट में एक बात कॉमन’

क्लार्क ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अभी की बात करें तो बेस्ट बल्लेबाज सभी फॉर्मैट को मिलाकर विराट कोहली हैं। उनका वनडे और टी20 रिकॉर्ड जबर्दस्त है और टेस्ट क्रिकेट में भी वो अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं।’ तेंदुलकर और विराट के बीच तुलना करते हुए क्लार्क ने कहा, ‘दोनों में एक बात कॉमन है कि दोनों को ही बड़े शतक ठोकना बहुत पसंद है।’ क्लार्क ने 115 टेस्ट मैच में 8,643 रन और 245 वनडे इंटरनेशनल मैच में 7,981 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका बैटिंग एवरेज 48.83, जबकि वनडे इंटरनेशनल में 44.59 रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पृथ्वी शॉ ने की सचिन तेंदुलकर की तारीफ, कहा- वह मेरे लिए हमेशा खड़े रहे हैं
Next Article कोरोनाः नया रूप लेकर 102 साल पुराना दर्द

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?