By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पृथ्वी साव की मानसिक मजबूती उसे कामयाब बनाएगी: लारा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

पृथ्वी साव की मानसिक मजबूती उसे कामयाब बनाएगी: लारा

Last updated: November 4, 2018 9:06 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

बेंगलुरु:विराट कोहली और उनकी टीम इस महीने के अंत में शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर फोकस कर रही है। वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा मानते हैं कि कंगारुओं की धरती पर कामयाब होने के लिए वहां की चुनौतियों को अपनाना ही बेस्ट तरीका है। ऑस्ट्रेलिया में सफल होने के लिए खिलाड़ियों का मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। इस खेल में मानसिक ताकत भी उतनी ही जरूरी है, जितनी जरूरी तकनीक और प्रतिभा।
49 वर्षीय इस दिग्गज बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में अपने अनुभव का उदाहरण देते हुए कहा, ‘आपको दुनिया की बेस्ट टीम के खिलाफ परफॉर्म करने के लिए तैयार होना चाहिए। आप उनके खिलाफ खुद को छिपाना नहीं चाहेंगे। कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं चाहता होगा कि जब कोई कमजोर टीम उसके सामने आए और वहां वह दोहरा शतक बनाएं या 5 विकेट ले। आप दुनिया की मजबूत टीमों के खिलाफ ऐसा करना चाहते हैं। इसलिए आपको ऑस्ट्रेलियाई कंडिशंस को अपनाना होगा। मैंने अपने करियर में यही किया था। मैं चाहता था कि शेन वॉर्न और ग्लेन मैकग्राथ के चैलेंज का जवाब दूं। मैं उनके साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहता था और उसमें सफल होना चाहता था। इसी कारण मेरे भीतर का बेस्ट खेल बाहर आ पाया।’
शनिवार को बेंगलुरु में ब्रायन लारा एक गोल्फ इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आए थे। इस मौके पर इस दिग्गज ने टीम इंडिया के युवा ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी साव की भी जमकर तारीफ की। लारा ने कहा कि उनकी मानसिक मजबूती उन्हें बड़ा खिलाड़ी बनाएगी।
पृथ्वी की तारीफ करते हुए इस कैरिबियाई पूर्व कप्तान ने कहा, ‘किसी भी युवा खिलाड़ी को सबसे पहले अपने मन से डर निकाल देना चाहिए। उदाहरण के लिए पृथ्वी साव को ही ले लीजिए। आज हर कोई इस क्रिकेटर की बात कर रहा है। अब सब यह कयास लगा रहे हैं कि बाउंसी पिचों पर वह कैसा परफॉर्म करेगा। उसके भीतर गजब की मानसिक दृढ़ता है, जो बेहद मायने रखती है। अगर आप मानसिक रूप से मजबूत हैं, तो आपकी तकनीक किसी भी परिस्थिति के अनुकूल हो सकती है। मैंने उसे वेस्ट इंडीज के बोलर्स के खिलाफ खेलते देखा है। ये गेंदबाज लगातार 140+ की स्पीड से गेंदबाजी करने वाले बोलर हैं और वह बहुत शानदार खेल रहा था।’
लारा ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि अगर ऑस्ट्रेलिया में इस बार वह कामयाब नहीं भी होता है, तो इसका यह अर्थ नहीं है कि उसका भविष्य में करियर अच्छा नहीं रहेगा। वह मानसिक रूप से मजबूत है। कुछ इसी ढंग से मेरा करियर भी शुरू हुआ था। मैं मानसिक रूप से मजबूत था, जो मुझे दूसरों से अलग बनाती थी और मैं किसी भी परिस्थिति में कामयाब होना चाहता था।’
इसके अलावा लारा ने इस मौके पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की। लारा ने कहा, ‘कोहली आज के दौर में जो भी कर रहे हैं, वह असाधारण है। इसमें उनके रन बनाने की गति, फिटनेस का ध्यान रखना और कई अलग-अलग चीजों को महत्व देना शामिल है। मौजूदा समय में खेल के इस नेतृत्वकर्ता को देखना अच्छा है।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक दिन में 20 सिगरेट पीने जितनी खतरनाक है दिल्ली की हवा
Next Article तिमिर को खत्म करने वाले दीपकों का नव सृजन हो चुका है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संगठन यात्रा पर्वत पाटिया में आयोजन
social
April 28, 2026
‘चाँद मेरा दिल’ का म्यूज़िक दिल पे सीधा वार कर रहा है, रिलीज़ से पहले ही टाइटल ट्रैक स्पोटिफाई पर ट्रेंडिंग में छा गया है
entertainment
April 28, 2026
प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा कपूर ने YouTube पर मचाया धमाल, पति सनी कपूर के बर्थडे पर लॉन्च किया फैमिली-फुल ऑन मस्ती वाला चैनल – अंदर की पूरी कहानी
entertainment
April 28, 2026
कषायों के कारण आत्मा का होता है पतन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?