सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऑस्ट्रेलियन ओपन:फेडरर 15वीं बार सेमीफाइनल में, 100वीं रैंकिंग वाले सैंडग्रेन को साढ़े तीन घंटे में 5 सेटों तक चले मैच में हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ऑस्ट्रेलियन ओपन:फेडरर 15वीं बार सेमीफाइनल में, 100वीं रैंकिंग वाले सैंडग्रेन को साढ़े तीन घंटे में 5 सेटों तक चले मैच में हराया

Last updated: January 28, 2020 4:22 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मेलबर्न:20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर मंगलवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। उन्होंने अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन को 5 सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 2-6, 2-6, 7-6(8), 6-3 से हराया। फेडरर इस टूर्नामेंट में 15वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। पिछली बार वे 2018 में अंतिम-4 तक पहुंचे थे। 100वीं रैंक के सैंडग्रेन ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर-3 फेडरर को 3 घंटे और 31 मिनट तक खेलने पर मजबूर किया।
दिन का दूसरा क्वार्टरफाइनल वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच और कनाडा के मिलोस राओनिक के बीच होगा। इस मुकाबले में जीतने वाला खिलाड़ी सेमीफाइनल में फेडरर के खिलाफ खेलेगा। माना जा रहा है कि जोकोविच आसानी से राओनिक के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहेंगे। ऐसे में सेमीफाइनल मैच फेडरर और जोकोविच के बीच हो सकता है।
फेडरर ने कहा- 7 बार मैच पॉइंट की बराबरी करना आसान नहीं
फेडरर ने मैच जीतने के बाद कहा, ‘‘कभी कभी मैच जीतने के लिए आपको लकी होना पड़ता है। 7 बार मैच पॉइंट की बराबरी करना आसान नहीं है। जैसे ही मैच अपने मिड में पहुंचा मुझे काफी अच्छा लगने लगा। मैंने आज सर्व काफी अच्छी कीं, खासकर मैच के अंत में। मैं अभी यहां खड़ा हूं यही सबसे खुशी की बात है।’’
मैं जादू में भरोसा करता हूं: फेडरर
फेडरर से जब तीसरे सेट में 0-3 से पीछे थे, तब मेडिकल टीम से मदद ली थी। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ग्रोइन महसूस होने लगी थी। मैं डिफेंस में असफल हो रहा था। इसलिए मैंने एक्स्ट्रा ट्रीटमेंट लिया। मैं जादू में भरोसा करता हूं। हो सकता है मैं यह मैच न जीतता और दो दिन बाद स्विट्जरलैंड में स्की कर रहा होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मैंने जीत दर्ज की।’’
‘जोकोविच शानदार खिलाड़ी हैं, वे बेहतर खेल दिखाकर जीतना चाहता हूं’
सेमीफाइनल में जोकोविच से संभावित मुकाबले पर उन्होंने कहा, ‘‘जोकोविच ने मुझे 2016 में विंबलडन में हराया। मैं आगे ज्यादा बेहतर खेल दिखाकर जीत दर्ज करना चाहता हूं। वे शानदार खिलाड़ी हैं। जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद है। इसलिए मुझे आज से काफी बेहतर खेलना होगा, वरना अगले दिन मैं वाकई में स्विट्जरलैंड में स्कीइंग ही करता पाया जाउंगा।’’
सैंडग्रेन दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में हारे
सैंडग्रेन को दूसरी बार क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वे 2018 में दक्षिण कोरिया के चूंग ह्यून के खिलाफ हार गए थे। सैंडग्रेन अब तक किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे हैं। वे फ्रेंच ओपन में तीन बार पहले राउंड में हारे। विम्बलडन में एक बार चौथे और यूएस ओपन में एक बार तीसरे राउंड तक पहुंचे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार, भड़काऊ भाषण देने का है आरोप
Next Article वाशी में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में ‘ऑल एबिलिटी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट  2026’ की ट्रॉफी और आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण
Mumbai / Maharshtra
October 27, 2026
हिंदी फ़िल्म ‘लागी छूटे ना’ का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
entertainment
October 27, 2026
‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम पहुंची जयपुर, फिल्म देख रहे दर्शकों को दिया सरप्राइज़!
entertainment
October 27, 2026
वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?