By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऑनलाइन शापिंग करने वाले ग्राहकों का डेटा हैककर 200 करोड़ की ठगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

ऑनलाइन शापिंग करने वाले ग्राहकों का डेटा हैककर 200 करोड़ की ठगी

Last updated: May 27, 2019 9:13 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

लखनऊ:ऑनलाइन शापिंग करने वाले ग्राहकों को यह खबर सावधान करने वाली है। जरा सी लापरवाही में आपकी मेहनत की कमाई किस तरह लुट जाती है, इसका खुलासा एसटीएफ ने रविवार को नोएडा में तीन जालसाजों को गिरफ्तार करने के बाद किया। इनमें गिरोह का सरगना भी शामिल है। वे ऑनलाइन शापिंग करने वालों के डाटा हैक कर उन्हें इनाम मिलने का झांसा देकर पेमेन्ट करा लेते थे और फिर उनके रुपये हड़प लेते थे। गिरफ्तार लोगों के पास से करीब एक लाख ग्राहकों का डाटा उपलब्ध मिला है।  एसटीएफ का अनुमान है कि ये जालसाज अब तक लोगों के करीब 200 करोड़ रुपये हड़प चुके हैं।

एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह के मुताबिक पकड़े गए जालसाजों में गौतमबुद्धनगर निवासी वीर सिंह, दिल्ली निवासी अरुण कुमार और चन्द्र किशोर शामिल हैं। इनके बारे में पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। ये लोग ऑन लाइन शापिंग करने वाले ग्राहकों को इनाम में लैपटॉप, वाशिंग मशीन व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान निकलने का झांसा देते थे। फिर इसके बदले जीएसटी देने व कुछ भुगतान करने की बात कहकर रुपये जमा कर लेते थे। इस दौरान ही कई ग्राहकों का डाटा भी हैक कर लेते थे। इस गिरोह ने खास कर दिल्ली, नोएडा व मध्य प्रदेश में फैला रखा है।

क्यूआर कोड भेज कर रुपये जमा करा लेते
एसटीएफ के मुताबिक ये लोग ऑन लाइन खरीदने वालों को पहले कई तरह से फोन कर अपने जाल में फंसाते थे। फिर उसका नाम उपहार के लिए चुने जाने की बात कह कर क्यूआर कोड भेजते थे। इस क्यूआर कोड के माध्यम से ही किसी से आठ हजार तो किसी से 10 हजार रुपये जमा कराकर सामान भेजने की बात कह देते थे। इस झांसे में आये लोग रुपये जमा कर देते थे। जब उन्हें सामान नहीं मिलता था तो उन्हें ठगे जाने का पता चलता था।

आजमगढ़ में कई लोग बने शिकार
आजमगढ़ में एक साथ कई लोग इस ठगी का शिकार हुए। यहां के गोधना इलाके के विकास मिश्र ने बताया कि कई नम्बरों से उन्हें फोन आये और बताया गया कि दीपावली पर मेरे द्वारा की गई ऑनलाइन शापिंग पर लकी ड्रॉ में नाम निकला है। इसके बाद आईफोन इनाम में देने की बात कहकर क्यूआर कोड भेजकर तीन हजार रुपये जीएसटी के तौर पर जमा करने को कहा गया। विकास ने झांसे में आकर रुपये जमा कर दिये तो उसी क्यूआर कोड पर आठ हजार रुपये और जमा करवाये। इसके बाद सामान डिलिवर कर देने की बात कही गई। पर, काफी समय तक सामान नहीं आया तो फोन करने पर धमकाने लगे थे। इस पर ही आजमगढ़ में एफआईआर दर्ज करायी गई थी।

एसटीएफ की अपील
एसटीएफ के अफसरों का कहना है कि कई बार लोगों की लापरवाही से ही जालसाज रुपये हड़प लेते थे। एसटीएफ ने अपील की है कि किसी भी इनाम के झांसे में न आये। न ही किसी को अपनी ऑनलाइन शापिंग का ब्योरा दें। साथ ही अगर कभी कोई आपके डेबिट-क्रेडिट कार्ड का नम्बर, पासवर्ड व सीवीवी नम्बर मांगता है तो तुरन्त सर्तक हो जायें। क्योंकि पासवर्ड आपसे बैंक के अधिकारी भी नहीं मांग सकते। इसके अलावा ऑनलाइन शापिंग करने के बाद कोई भी फोन और रुपये जमा कराने से सम्बन्धित संदेश आता है तो कम्पनी के कस्टमर केयर पर सम्पर्क कर असलियत जरूर पता कर लें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जून में चलेगी तीसरी एसी लोकल
Next Article सचिन तेंदुलकर ने की बल्लेबाजों पर जुर्माना लगाने की मांग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?