नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से डॉ.जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन की 90वीं जयंती समारोह में उद्घाटन भाषण देते हुए कहा कि भारत और विदेश से मार थोमा चर्च के कई अनुयायी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली के आरामदायक सरकारी कार्यालयों से नहीं बल्कि ज़मीनी तौर पर लोगों से मिले फीडबैक के बाद फैसले लिए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से सरकार और लोगों द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई में कई पहल की गईं, भारत की स्थिति अन्य देशों की तुलना में बहुत बेहतर है। भारत में रिकवरी रेट बढ़ रहा है।

