सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ओडिशा बॉर्डर के पास जंगलों में मुठभेड़; 7 नक्सली मारे गए, चार राइफलें बरामद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

ओडिशा बॉर्डर के पास जंगलों में मुठभेड़; 7 नक्सली मारे गए, चार राइफलें बरामद

Last updated: July 28, 2019 9:14 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

जगदलपुर:छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में डीआरजी और स्पेशल फोर्स के जवानों ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान सात नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल विरोधी ऑपरेशन के डीआईजी पी सुंदर राज ने बताया कि मुठभेड़ जगदलपुर शहर से 18 किमी दूर तिरिया थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। यह इलाका ओडिशा बॉर्डर के भी पास है। नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल और चार 303 बंदूकें मिली हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।
भास्कर ने पहले ही अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि नक्सली शहर के पास तिरिया माचकोट के जंगलों में फिर से अपना ठिकाना बना रहे हैं। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
दो दिन से घेराबंदी कर डेरा जमाए बैठे थे जवान
छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा से लगे तिरिया माचकोट के जंगलों में नक्सली की मौजूदगी की सूचना मिली थी। वे अपनी संख्या बढ़ाने के लिए ग्रामीणों से संपर्क कर रहे थे। इसके बाद डीआरजी की टीम ने दो दिन से इलाके में डेरा डाला और नक्सलियों की घेराबंदी की। उनके कब्जे से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला है।
नक्सलियों ने तिरिया-माचकोट को फिर क्यों चुना?
तिरिया-माचकोट सिर्फ ओडिशा जाने के लिए सबसे सुरक्षित रास्ता है। एनएमडीसी स्टील प्लांट के लिए यहीं से पानी लिया जा रहा है। यह इलाका ओडिशा से सटा है। बॉर्डर का इलाका होने से यह जंगल नक्सलियों के लिए सुरक्षित माना जाता है। माचकोट की तरफ ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस का ध्यान थोड़ा कम था। ऐसे में नक्सली इसका फायदा उठाना चाह रहे थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ईडी की पूछताछ के दौरान कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी वॉशरूम जाने के बहाने ऑफिस से निकल गए
Next Article पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘नवग्रह समाधानम्’ कार्यशाला का आयोजन
social
October 18, 2026
पावर स्टार पवन सिंह और निर्माता रत्नाकर कुमार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देवीगीत ‘माई के आरती’ ने पार किया 139 मिलियन व्यूज
entertainment
October 18, 2026
लाल किले की रामलीला में टेरेंस लुईस ने मचाई धूम, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘आज का महिषासुर’ को दीं शुभकामनाएं
entertainment
October 18, 2026
शिशोदा (श्रीनाथजी) में शनिवार की सामायिक संपन्न
social
October 17, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?