सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नवजोत सिंह सिद्धू पर चला चुनाव आयोग का चाबुक, रैली और रोड शो पर 72 घंटे की पाबंदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

नवजोत सिंह सिद्धू पर चला चुनाव आयोग का चाबुक, रैली और रोड शो पर 72 घंटे की पाबंदी

Last updated: April 23, 2019 7:30 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को बिहार में एक चुनावी रैली के दौरान की गई कथित सांप्रदायिक टिप्पणी करने का जिम्मेदार मानते हुए उनके प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगा दी। यह रोक मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रभावी हो जाएगी। आरोप है कि सिद्धू ने मुस्लिम समुदाय को चेताया कि बिहार में उनके वोट बांटने की कोशिश हो रही है।

इस प्रकार पंजाब के मंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी और सपा नेता आजम खान जैसे उन नेताओं की सूची में शामिल हो गये हैं जिन पर हाल में आयोग ने कार्रवाई की। आदेश में कहा गया कि आयोग कटिहार जिले के बरसोई और बरारी में चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू के बयानों की कड़ी निंदा करता है।

आदेश में कहा गया कि आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 और इस संबंध में मिली सभी अन्य शक्तियों के तहत, उन पर 23 अप्रैल 2019 से 72 घंटों के लिए वर्तमान चुनावों के संबंध में कोई जनसभा, जुलूस, सार्वजनिक रैली, रोड शो करने और साक्षात्कार, मीडिया (इलेक्ट्रानिक, प्रिंट, सोशल मीडिया) में सार्वजनिक बयान देने पर रोक लगाई जाती है।

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने 16 अप्रैल को कटिहार की एक चुनाव रैली में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि मुस्लिम मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए एकजुट होकर मतदान करना चाहिए। इस रैली में सिद्धू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।

तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 116 सीटों पर मतदान
लोकसभा के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को देशभर में 116 सीटों पर मतदान होगा जिसमें गुजरात और केरल की सभी सीटें शामिल हैं। सात चरणों में से सबसे बड़े इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की इन 116 सीटों में 2014 के चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 66 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 27 पर जीत हासिल की। बाकी सीटें अन्य विपक्षी दलों और निर्दलियों के खातों में गयीं।

इस चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article RBI रिजर्व फंड से सरकार को 3 लाख करोड़ देने की सिफारिश कर सकती है जालान समिति
Next Article मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को 120 करोड़ रुपए देने या वानखेड़े स्टेडियम खाली करने का निर्देश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026
प्यार में पड़ने की फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’
entertainment
September 6, 2026
पर्वत पाटिया में सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान का आयोजन
social
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?