By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नवी मुंबई मनपा फिर नंबर वन, मिला ‘एए+ स्टेबल’ सम्मान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

नवी मुंबई मनपा फिर नंबर वन, मिला ‘एए+ स्टेबल’ सम्मान

Last updated: June 11, 2019 7:59 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE
मुंबई:‘इंडिया रेटिंग ऐंड रिसर्च’ संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार घोषित किए हैं। इस बार भी नवी मुंबई मनपा को राष्ट्रीय स्तर पर ‘एए+ स्टेबल’ जैसी प्रतिष्ठित रेटिंग से सम्मानित किया गया है। इस तरह का सम्मान प्राप्त करने वाली नवी मुंबई देश की एकमात्र मनपा बन गई है।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान की जाने वाली यह रेटिंग उन मनपा को मिलती है, जो अपने क्षेत्र में रह रहे निवासियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। नवी मुंबई मनपा को मिले इस सम्मान से उत्साहित मनपा आयुक्त डॉ. रामास्वामी एन. ने इस सम्मान के लिए शहर की समस्त जनता को धन्यवाद दिया है।

आर्थिक स्थिति मजबूत
नवी मुंबई मनपा को मिले इस सम्मान पर महापौर जयवंत सुतार और मनपा के पदाधिकारियों और नगरसेवकों ने सभी का अभिनंदन किया है। नवी मुंबई मनपा का 2018-19 के आर्थिक बजट में 2,064 करोड़ 3 लाख रुपये जमा तथा 1,762 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च है। शहर की जनता के लिए आवश्यक सभी सुख-सुविधाओं व विभिन्न सार्वजनिक जन-सुविधाओं की पूर्ति के लिए मनपा प्रशासन लगातार विशेष ध्यान दे रहा है। पिछले आर्थिक बजट में अपेक्षित आय की तुलना में कर वसूली बहुत बेहतर हुई थी।
पूरे होते जनोपयोगी कार्य
इस साल की महत्वपूर्ण जनोपयोगी योजनाओं में मनपा अस्पतालों में सुविधाओं की पूर्ति, डिजिटल क्लासरूम संकल्पना के साथ समस्त शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता का विकास करने, बाधारहित सड़कों व फुटपाथों का निर्माण, विभिन्न समारोहों के लिए सभागृहों की उपलब्धता, साइकल ट्रैक निर्माण, स्मृति-वन संकल्पना को साकार करने जैसे कई अन्य कार्य शामिल हैं। इन्हीं के चलते ‘स्वच्छ भारत अभियान’ अंतर्गत ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2019’ में नवी मुंबई मनपा महाराष्ट्र में प्रथम व देश में सातवें स्थान पर रही।
आर्थिक नियोजन
मनपा आयुक्त डॉ. रामास्वामी एन. के मार्गदर्शन में मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी धनराज गरड मनपा के आर्थिक नियोजन पर बहुत बारीकी से ध्यान दे रहे हैं। इसके तहत मनपा के लेखा विभाग के माध्यम से ‘होस्ट टु होस्ट’ जैसी अभिनव प्रणाली द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए रकम व बिल की अदायगी की जा रही है। इस समय मनपा अपने सभी किस्म के बिलों का भुगतान आपूर्तिकर्ता के बैंक खातों में सीधे जमा किया जा रहा है। इसी तरह ठेकेदारों का भुगतान और मनपाकर्मियों का वेतन सही समय पर किया जा रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article माली में 100 लोगों की हत्या, 19 लापता, किसी ने नरसंहार की जिम्मेदारी नहीं ली
Next Article भारत में रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए सात लाख यूरो देगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने घाटकोपर ज्वेलर्स एसोसिएशन में इंश्योरेंस जागरूकता का दिया संदेश
social
July 26, 2026
माणक गणि झोन ज्ञानशाला के बच्चों का तेरापंथ भवन के प्रांगण मे संपर्क पखवाड़ा का सुंदर आयोजन
social
July 26, 2026
गोयल भवन के प्रांगण में साध्वीश्री राकेशकुमारी आदि साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
July 26, 2026
आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) का स्थानांतरण समारोह एवं ‘संबोधि परियोजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
social
July 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?