By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नशे में धुत कार ड्राइवर ने डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को रौंदा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

नशे में धुत कार ड्राइवर ने डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को रौंदा

Last updated: June 22, 2019 7:21 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:नशे में धुत एक कार चालक ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली के निजामुद्दीन थाने के सामने फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि आरोपी अभिषेक गुरुवार देर रात पार्टी के बाद होंडा सिटी कार से जनकपुरी अपने घर जाने के लिए निकला था। तड़के करीब  3.36 बजे तेज रफ्तार के कारण उसकी कार का एक टायर फट गया। शराब के नशे में होने के चलते वह गाड़ी को संभाल नहीं पाया और कार निजामुद्दीन थाने के बाहर फुटपाथ पर सो रहे लोगों के ऊपर चढ़ गई। टायर फटने की आवाज सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी बाहर आए।

पुलिसकर्मियों ने गाड़ी से अभिषेक को बाहर निकाला और घायलों 23 वर्षीय साहिब, 48 वर्षीय शेख, 23 वर्षीय नौशाद और 32 वर्षीय आरिफ को एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान आरिफ ने दम तोड़ दिया। मृतक और सभी घायल लंबे समय से फुटपाथ पर ही रहते थे और मजदूरी करते थे।

गैर इरादतन हत्या का केस 

आरोपी अभिषेक पर मृतक आरिफ के परिजनों की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी जनकपुरी में रहता है और ब्रिटेन स्थित एक विश्वविद्यालय में दक्षिण एशिया देशों का समन्वयक है।

शराब और रफ्तार के नशे में था अभिषेक

निजामुद्दीन थाने के सामने फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार लग्जरी कार से कुचलने वाला अभिषेक शराब के नशे में धुत था। आश्रम स्थित दोस्त के घर से पार्टी करने के बाद अपने घर जा रहे अभिषेक ने तय सीमा से चार गुना ज्यादा शराब पी रखी थी। हादसे के बाद पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है।

पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्हें अभिषेक अपनी गाड़ी में ही बेसुध हालत में पड़ा मिला। नशा होने के चलते अभिषेक खुद से गाड़ी से बाहर नहीं निकल पा रहा था। हादसे से भड़की भीड़ उसकी गाड़ी के गेट तोड़ने की कोशिश कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को शांत कर अभिषेक को गाड़ी से निकाला और उसे थाने में ले गई।

दोस्तों ने रात को घर जाने से रोका था

आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि जब वह शराब पीने के बाद अपने घर के लिए जा रहा था तो उसके दोस्तों ने उसे रूकने के लिए कहा था। सारे दोस्त अभी और शराब पीना चाहते थे। लेकिन शराब खत्म हो जाने के चलते अभिषेक अपने घर जाने की जिद करने लगा। सूत्रों की माने तो अभिषेक ने एक दोस्त से उसके साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन एक अन्य दोस्त उसे अपनी गाड़ी में ले गया। अभिषेक ज्यादा नशे में होने के बाद भी गाड़ी खुद चला रहा था।

तेज रफ्तार के चलते फटा टायर

पुलिसकर्मियों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। टायर फटने के बाद गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ी और लोगों को कुचलते हुए वापस फुटपाथ से नीचे आकर रुकी। बाद में गाड़ी को क्रेन की मदद से मौके से हटाया गया।

मृतक से कुछ ही दूरी पर सोए थे परिजन

मृतक आरिफ अपने पूरे परिवार के साथ इस फुटपाथ पर रहता था। उसकी पत्नी, माँ और दो बच्चे हादसे के समय उससे कुछ ही दूरी पर सोए थे। परिजनों ने बताया कि बच्चे अक्सर आरिफ के साथ ही सोते थे, लेकिन गुरुवार रात को जब सब सोने के लिए जा रहे थे, तो आरिफ की पत्नी और माँ बच्चों को अपने साथ लेकर चली गई। जिसके चलते बच्चों की जान बच गई।

फुटपाथ पर लोगों को रौंदने के मामले

18 जून 2018 : कश्मीरी गेट इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने फुटपाट पर सो रहे तीन को कुचला, दो की मौत

09 सितंबर 2018 : राजौरी गार्डन में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, दो की मौत , दो घायल

20 अप्रैल 2017 : कश्मीरी गेट इलाके में बेकाबू कार ने पांच को कुचला, दो की मौत, तीन घायल

24 जून 2017 : कश्मीरी गेट इलाके में तेज रफ्तार कार ने चार को कुचला, दो की मौत, दो घायल

21 अगस्त 2014 : शांति वन रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार ने तीन को कुचला, एक की मौत

18 अगस्त 2014 : निगम बोध के पास तेज रफ्तार कार ने 12 को कुचला, एक की मौत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जेल से बाहर आना चाहता है राम रहीम, खेती करने के लिए मांगा पैरोल
Next Article तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लौट सकती हैं दिशा वकानी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?