मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुम्बई के तत्वावधान में मुम्बई की आंचलिक संयोजिका श्रीमती सुमन चपलोत के निर्देशन में 29 सेप्टेंबर को मुम्बई ज्ञानशाला की 64 शाखाओं में चित्रकला प्रतियोगिता का मुम्बई स्तरीय आयोजन हुआ, जिसका विषय Against addiction था ।
मुम्बई ज्ञानशाला से 1300 बच्चो व 200 प्रशिक्षको ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन मुम्बई में प्रथम प्रयास था जिसमे सराहनीय सफलता मिली सभी कार्यकारिणी एव स्थानीय ज्ञानशाला का श्रम सराहनीय था। स्थानीय लेवल पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवालो का सम्मान किया गया और साथ ही इनमे से बेस्ट 50 प्रतिभागियो का सम्मान आगामी 20 ऑक्टोबर को होनेवाले एक दिवसीय सृजन कार्यशाला में किया जाएगा व सभी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी ।
नशा के खिलाफ ज्ञानशाला की 64 शाखाओं में चित्रकला प्रतियोगिता

