By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: NSG सदस्यता: ‘बिना शर्त’ भारत का समर्थन करेगा ब्रिटेन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

NSG सदस्यता: ‘बिना शर्त’ भारत का समर्थन करेगा ब्रिटेन

Last updated: September 28, 2018 9:31 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) ने एकबार फिर से दोहराया है कि न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) की सदस्यता के लिए बिना किसी शर्त के वह भारत के नाम का समर्थन करता है। ब्रिटेन ने इसके पीछे तर्क दिया है कि भारत ने ग्रुप में शामिल होने के लिए अपनी योग्यताओं को साबित किया है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परमाणु व्यापार का काम एनएसजी की निगरानी में ही होता है।
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटेन भारत को एक जिम्मेदार देश के रूप में देखता है। गौरतलब है कि चीन के विरोध के बावजूद भारत नए सिरे से एनएसजी में अपनी एंट्री को लेकर प्रयासरत है। पिछले महीने अमेरिका के साथ 2+2 डायलॉग और अमेरिका द्वारा भारत को टियर-1 देशों में शामिल किए जाने के बाद भारत यह मानकर चल रहा है कि अमेरिका एनएसजी में उसकी एंट्री के लिए साथ देगा।
ब्रिटेन ने क्या कहा?
गुरुवार को एक उच्चस्तरीय मीटिंग के बाद एक राजनीतिक सूत्र ने बताया कि ब्रिटेन ने कहा है, ‘भारत के पास एनएसजी का सदस्य होने के लिए आवश्यक योग्यता है और हम मानते हैं कि उसे इस ग्रुप का सदस्य होना चाहिए। अब यह चीन ही बता सकता है कि उसे भारत की सदस्यता को लेकर क्या आपत्ति है।’
प्रसार और सुरक्षा के मामलों पर बातचीत के बीच भारत ने भी पाकिस्तान और उत्तरी कोरिया के संबंधों पर सवाल उठाए। इसपर ब्रिटेन की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान के वर्तमान व्यवहार और परिस्थितियों को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन ने कहा, ‘एक्यू खान नेटवर्क ने काफी गड़बड़ की लेकिन फिलहाल हमारा मानना है कि उत्तर कोरिया से संबंधों को लेकर कोई समस्या नहीं आने वाली है।’
ब्रिटेन को उम्मीद, रासायनिक हथियारों वाले प्रस्ताव पर पुनर्विचार करेगा भारत
सूत्रों के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया और ईरान के मुद्दों पर भारत और ब्रिटेन एक जैसी अप्रोच रखते हैं। गुरुवार को वार्ता के बीच ब्रिटेन ने भारत के उस फैसले पर हैरानी जताई, जब भारत ने ब्रिटेन के प्रस्ताव का विरोध किया था। दरअसल, यह प्रस्ताव केमिकल हथियारों के इस्तेमाल से खतरों के विषय पर था, भारत ने इसके विरोध में वोट किया था।
सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटेन ने कहा, ‘इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने वाले 24 देशों में भारत को देखकर हमें हैरानी हुई लेकिन हमें उम्मीद है कि भारत अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करेगा।’ बताते चलें कि ऑर्गनाइजेशन ऑफ प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपन्स (ओपीसीडब्ल्यू) के 82 देशों ने ब्रिटेन के इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने के बाद भारत ने कहा था, ‘हम कहीं भी, किसी भी वक्त, किसी भी परिस्थिति में और किसी पर भी रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के खिलाफ हैं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इस वजह से समय से पहले ही ‘Bigg Boss’ के घर से बाहर हो जाएंगे अनुप जलोटा
Next Article सरोज खान ने सिखाया प्यार का हुनर:गोविंदा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?