By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नमस्ते ट्रम्प : अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मोदी की कहानी असाधारण तरीके से तरक्की करने की; यह दिखाता है भारतीय जो चाहें कर सकते हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

नमस्ते ट्रम्प : अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मोदी की कहानी असाधारण तरीके से तरक्की करने की; यह दिखाता है भारतीय जो चाहें कर सकते हैं

Last updated: February 24, 2020 4:20 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
File Photo
SHARE

अहमदाबाद:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में 27 मिनट का संबोधन दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम 8 हजार मील की दूरी तय करने के बाद यह बताने आए हैं कि अमेरिकियों को भारत से प्यार है। 5 महीने पहले अमेरिका ने आपके महान प्रधानमंत्री का स्वागत किया था। आज भारत ने हमारा दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में स्वागत किया है। खूबसूरत और नए मोटेरा स्टेडियम में आकर संबोधित करना मेरे लिए गर्व की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत का हमेशा हमारे दिल में विशेष स्थान रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन इस महान देश की यात्रा को भी रेखांकित करता है। वे उनके पिता के साथ चाय बेचते थे। वे इसी शहर में एक कैफेटेरिया में काम करते थे। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में वे जीतकर आए हैं। आप सिर्फ गुजरात के लिए गर्व नहीं हैं, बल्कि आप इस बात के प्रतीक हैं कि भारतीय जो चाहें, उसे कैसे भी पूरा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कहानी असाधारण तरीके से तरक्की करने की है। यही भारत की भी कहानी है। भारत दुनियाभर में इंसानियत के लिए एक उम्मीद है। यह दुनिया का सबसे नायाब देश है।’’

‘भारत-अमेरिका दो अलग देश, लेकिन आत्मा एक जैसी’
‘‘मोदी से हर कोई प्यार करता है, लेकिन मैं आपको बता रहा हूं कि वे बहुत टफ हैं। जो देश अपने लोगों को सभी बंधनों से मुक्त रखता है और उन्हें उनके सपने पूरे करने देता है, वही देश महान होता है। भारत ऐसे देशों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने लोगों पर भरोसा है। यह अच्छी बात है। हमारे दो देशों के बीच कुछ फर्क है, लेकिन हमारी आत्मा एक जैसी है। स्वामी विवेकानंद ने इसका एक बार जिक्र किया था। इसी आत्मबल के साथ भारत के लोग हिम्मत बनाए रखते हैं और पूरी दुनिया को एक नई रोशनी दिखाते हैं।’’

‘‘यहां का बॉलीवुड क्रिएटिविटी का उदाहरण है। भांगड़ा, रोमांस, ड्रामा और क्लासिक का उदाहरण ‘शोले’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म है। सचिन तेंडुलकर से लेकर विराट कोहली तक भारत महान खिलाड़ियों का देश है। सरदार पटेल को इस देश ने ऊंची स्टैच्यू बनाकर श्रद्धांजलि दी है। दिवाली को इस देश के लोग बुराई पर अच्छाई के जीत के पर्व के रूप में मनाते हैं। रंगों का खूबसूरत त्योहार होली है। भारत हर व्यक्ति की गरिमा का सम्मान करने वाला देश है। यहां करोड़ों हिंदू-मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई और बौद्ध एकसाथ रहते हैं।’’

ट्रम्प के भाषण के 7 पॉइंट्स

‘अमेरिका ताकतवर, भारतीय अच्छा काम कर रहे’
अमेरिका में रह रहे भारतीय भी बेहतरीन हैं। सबसे बड़े और सबसे श्रेष्ठ कारोबारियों में हैं। टेक्नोलॉजी में वे इनोवेशन करते हैं। गुजरात भी भारतीय-अमेरिकियों की नजर से खास जगह है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए यह सबसे अच्छा वक्त चल रहा है। बेरोजगारी सबसे निचले स्तर पर है। हमारी सेना में बदलाव हुआ है। वे पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। हम दुनियाभर में हमारे सहयोगियों और दोस्ती को मजबूत कर रहे हैं। हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर मिलिट्री है।

‘हेलिकॉप्टर डील को मंजूरी’
हमें साबरमती आश्रम जाने का मौका मिला। यह महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह का प्रतीक है। अब हम आपके देश की सबसे खूबसूरत धरोहर ताजमहल को भी देखने जाएंगे। यह दौरा बताता है कि जब दो देशों के नेता अपने देश की जनता के हितों को आगे रखते हैं तो दो देशों के बीच मजबूत गठबंधन उभरकर सामने आता है। हम दुनिया के सबसे बेहतरीन हेलिकॉप्टर, रॉकेट, फाइटर प्लेन बनाते हैं। 3 अरब डॉलर मूल्य के हेलिकॉप्टर हम भारत की सेना को देने जा रहे हैं। भारत हमारा बड़ा डिफेंस पार्टनर है। हम दोनों देश एकसाथ भारतीय-प्रशांत क्षेत्र में संप्रभुता को बनाए रखने का काम करेंगे। हम इस्लामिक टेररिज्म खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। आज आईएसआईएस का खात्मा हो चुका है। हमने उसे सौ फीसदी नेस्तनाबूद कर दिया है।

‘आतंक फैलाने वाले को बड़ी कीमत चुकानी होगी’
अमेरिका की सरहदें आतंक के लिए हमेशा से बंद रहेंगी। इसलिए हमने अमेरिका में एंट्री के नियमों को सख्त बनाया है। अमेरिका में जो भी आतंक फैलाने के इरादे से आएगा, उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी। हर देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा चाहता है। यहां अमेरिका और भारत अपनी-अपनी विचारधारा  के साथ एकसाथ काम कर सकते हैं। हमने पाकिस्तान पर दबाव बनाया है और उसे सीमा पार आतंकवाद खत्म करने को कहा है। हमारे पाकिस्तान के अच्छे रिश्ते हैं। हम अच्छे नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं। उम्मीद है कि इससे दक्षिण एशिया में शांति का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।

‘दोनों देशों के बीच कारोबार 40% बढ़ा’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैं कारोबारी रिश्ते बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। हम ट्रेड डील को लेकर शुरुआती बातचीत के दौर में हैं। मुझे उम्मीद है कि हम एक अच्छी डील को आकार दे सकते हैं। हालांकि, वे बहुत टफ नेगोशिएटर हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 40 फीसदी बढ़ा है। भारत अमेरिका के लिए सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है। भारत की तरक्की दुनिया के लिए भी फायदेमंद है। अमेरिका में हमने साबित कर दिया है कि रोजगार बढ़ाने के लिए बेवजह की ब्यूरोक्रेसी को खत्म किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऐसे ही प्रयास कर रहे हैं। दो साल पहले मोदी ने मेरी बेटी इवांका को ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट के लिए हैदराबाद में बुलाया था। इवांका आज भी यहां आई हैं।

‘अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने में भारत की मदद करेंगे’
भारत और अमेरिका स्पेस के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। भारत ने चंद्रयान मिशन लॉन्च किया था। इस पर आगे भी काम हो रहा है। अमेरिका इसमें सहयोग करना चाहता है। पहली ह्यूमन स्पेस फ्लाइट के मिशन में भी हम सहयोग के लिए तैयार हैं। भारत बहुत आगे आया है, यह नहीं कहा जा सकता कि भारत कितना और आगे जाएगा। दूसरे देश जो सोच भी नहीं सकते, भारत का भविष्य उसे वहां तक आगे ले जाएगा।

‘मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया’
भारत सांस्कृतिक विविधिता वाला देश है। हिमालय से लेकर गोवा तक की विविधिता वाला देश है। आज आप सभी के सामने खड़े होकर मैं यह कह सकता हूं कि भारत की असली ताकत इस स्टेडियम में मौजूद लोगों और इस कार्यक्रम को देख रहे करोड़ों भारतीयों में छिपी है। आपका सपना ही आपको खुशहाली, बराबरी के मोर्चे पर आगे ले जाएगा। आज मैं कहूंगा कि हिंदू, मुस्लिम, अमीर-गरीब यहां के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट रहें, यही कामना है। इस बेहतरीन मेहमाननवाजी के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नमस्ते ट्रम्प : मोदी बोले- भारत और अमेरिका में विविधता ही मजबूत रिश्ते का आधार
Next Article ज़ायेद खान और सोनाली सहगल ने परिणी जुहू हाफ मैराथन 2020 में हजारों मुंबईकरों का बढ़ाया हौसला

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?