सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: निर्मला सीतारमण ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के असर को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

निर्मला सीतारमण ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के असर को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट

Last updated: February 26, 2020 11:56 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (26 फरवरी) को कहा कि सरकार घरेलू अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के प्रभावों को लेकर सजग है और इस पर करीबी नजर रखे हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न स्तरों पर विभिन्न विकल्पों पर विचार जारी है जिसमें कुछ विशेष क्षेत्रों के लिये वैकल्पिक स्रोतों से कच्चा माल हवाई जहाज के जरिए मंगवाने की व्यवस्था शामिल है।

मंत्री ने यह भी कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रस्तावित विलय की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को मिलाकर चार बड़े बैंक बनाने का निर्णय किया है। सीतारमण ने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के प्रभावों पर करीबी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा, ”हम इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं। सचिव स्तर के अधिकारी संबंधित उद्योगों के साथ मिलकर काम कर रहे है…कई विकल्पों पर विचार जारी है। इसमें कुछ विशेष क्षेत्रों के लिए कच्चा माल हवाई जहाज के जरिए, अन्य देशों से मंगाना शामिल है।”

वित्त मंत्री ने कहा, ”इन सभी पर संबंधित विभाग के स्तर पर काम जारी है। हम जल्दी ही सभी विभागों की समीक्षा करेंगे और जरूरत के अनुसार मदद को लेकर कदम उठाएंगे। हम सभी जानकारी जुटाएंगे और आपके पास आएंगे।” दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में कोरोना वायरस बीमारी से 2,700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 80,000 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इस वायरस के फैलने के कारण भारतीय विमानन कंपनियों समेत कई एयरलाइंस ने चीन के लिए अपनी कुछ उड़ानें रद्द की हैं।

बैंकों के विलय के बारे में वित्त मंत्री ने कहा कि इसको लेकर कोई अनिश्चितता नहीं है और प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ रही हैं। सरकार ने पिछले साल अगस्त में सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का चार बैंकों में विलय करने का निर्णय किया था। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटंल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय पंजाब नेशनल बैंक में होगा। इस विलय के बाद पीएनबी इस साल एक अप्रैल से दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। इसके अलावा सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक तथा इलाहबाद बैंक का इंडियन बैंक के साथ विलय होगा। इसी प्रकार, आंध्रा बैंक तथा कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ विलय होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गुजरात में गाय आधारित ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को हर महीने 900 रुपये देगी सरकार
Next Article आईओसी ने कहा, टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना वायरस से कोई खतरा नहीं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?