सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आईओसी ने कहा, टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना वायरस से कोई खतरा नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

आईओसी ने कहा, टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना वायरस से कोई खतरा नहीं

Last updated: February 27, 2020 12:00 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

टोक्यो:चीन में फैले खतरनाक कोरोना वायरस के कारण इस साल जुलाई के अंत में शुरु होने वाले टोक्यो ओलंपिक पर अभी से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (आईओसी) के प्रवक्ता का कहना है कि इन खेलों के लिए तैयारियां योजना अनुसार चल रही हैं और बाकी सब कुछ सिर्फ अटकलें हैं।

आईओसी के प्रवक्ता ने कहा,“टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति आईओसी और अन्य संबंधित संगठनों के साथ ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए लगातार काम कर रही है। इस समय कोरोना वायरस को लेकर खेलों पर संकट के बारे में जो कुछ कहा जा रहा है वह सिर्फ अटकलें हैं।” टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होना है और पैरालंपिक का आयोजन 25 अगस्त से छह सितंबर तक होना है।

उल्लेखनीय है कि आईओसी के उपाध्यक्ष डिक पाउंड ने एक साक्षात्कार में कहा था कि आयोजक ओलंपिक खेलों के भविष्य को लेकर परेशानी का सामना कर रहे हैं और उन्हें इन खेलों के आयोजन को लेकर तीन महीने के अंदर कोई फैसला करना है। ऐसी अटकलें चल रही हैं कि यदि कोरोना वायरस ज्यादा फैलता है तो टोक्यो ओलंपिक को रद्द भी किया जा सकता है।

प्रवक्ता ने कहा,“डिक पाउंड ने यह साफ शब्दों में समझाया था कि आईओसी 2020 ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन की दिशा में काम कर रही है। हम आईओसी की तरफ से इस बात को फिर दोहराते हैं कि टोक्यो ओलंपिक खेलों की तैयारियां योजना अनुसार चल रही हैं।” आईओसी प्रवक्ता ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि इस महामारी को रोकने की सख्त जरुरत है और उन्हें विश्वास है कि संबंधित अधिकारी इस दिशा में कामयाब होंगे।

उन्होंने कहा, “इस महामारी को रोकने के लिए कदम टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे ताकि सुरक्षित खेलों का आयोजन किया जा सके। टोक्यो 2020 सभी संबंध संगठनों के साथ सहयोग जारी रखेगा और इस संक्रमित बीमारी पर नजदीकी निगरानी रखी जाएगी। हम साथ ही उन उपायों की भी समीक्षा करते रहेंगे जो सभी संबंधित संगठनों के साथ जरुरी होंगे।”

प्रवक्ता ने कहा,“इसके अतिरिक्त आईओसी विश्व स्वास्थ्य संगठन और अपने चिकित्सा विशेषज्ञों के लगातार संपर्क में हैं। हमें पूरा विश्वास है कि जापान और चीन में संबंधित अधिकारी स्थिति का सामना करने और उस पर रोक लगाने के लिए जरुरी कदम उठाएंगे।” इससे पहले जापानी सरकार के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने एक नियमित ब्रीफिंग में कहा कि पाउंड के शब्द आईओसी के आधिकारिक शब्द नहीं है और उन्होंने दोहराया कि आईओसी खेलों को निधार्िरत कार्यक्रम के अनुसार कराने की दिशा में तत्पर है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article निर्मला सीतारमण ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के असर को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट
Next Article आर्थिक मंदी के बाद भी भारत में हर महीने बने 3 नए अरबपति, मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?