सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: निजामुद्दीन तबलीगी मरकज से अस्पताल लाए गए 860 लोग, इमारत में अब भी 300 लोग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

निजामुद्दीन तबलीगी मरकज से अस्पताल लाए गए 860 लोग, इमारत में अब भी 300 लोग

Last updated: March 31, 2020 11:02 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:राजधानी के निजामुद्दीन इलाके में स्थित तबलीगी मरकज में मौजूद कुछ लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। लॉकडाउन के बावजूद हुए इस धार्मिक समारोह में सैकड़ों लोग मौजूद थे। अब सभी को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में ले जाकर भर्ती कराया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि कुल सुबह करीब 9 बजे तक मरकज बिल्डिंग से 860 लोगों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है, अभी 300 और लोगों को निकाला जाएगा।

सोमवार शाम को मामले के खुलासे के बाद से ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कि गए हैं। डीटीसी की बसों से लोगों को चेकअप के लिए अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। अब तक 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि मरकज में शामिल गई लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थय संगठन की टीम ने इलाके का दौरा किया है। पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

निगरानी में इमारत
मरकज इमरात की इस समय ड्रोन से निगरानी चल रही है। मेडिकल टीम और पुलिस भी इमारत में मौजूद हैं। सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुरे इलाके के अलग-थलग कर दिया गया है। यहां से कोई ना तो बाहर जा सकता है और ना ही बाहर का कोई व्यक्ति इमारत के आसपास जा सकता है। इमारत में मौजूद लोगों को भी दूर-दूर कर दिया गया है।

पूरे इलाके को किया जाएगा सैनिटाइज
दक्षिणी नगर निगम से एक टीम को पूरे इलाके को सैनिटाइज करने के लिए बुलाया गया है। प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है। लोगों को अस्पताल ले जाए जाने से पहले उनका नाम, पता, कॉन्टैक्ट नंबर और उनके यहां आने की तिथि आदि का ब्योरा लिया जा रहा है।

मरकज की सफाई
मरकज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 24 मार्च को हजरत निजामुद्दीन थाने के एसएचओ ने 24 मार्च को नोटिस जारी करके मरकज परिसर को बंद करने को कहा था। उसी दिन इसका जवाब देते हुए कहा गया था कि निदेशों का पालन किया जा रहा है और 15 सौ लोग (23 मार्च) को ही निकल गए। इसके बाद अलग-अलग राज्यों और विदेशी मेहमान सहित  करीब 1000 लोग वहां बच गए थे।

मरकज की ओर से कहा गया है कि उन्होंने एसडीएम से वाहनों के लिए पास की मांग की थी ताकि लोगों को उनके मूल स्थानों तक भेज सकें। 17 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर, चालकों के नाम और लाइसेंस का ब्योरा जमा कराया गया था। लेकिन इस पर अब तक जवाब नहीं मिला है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोविड-19: 2021 की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 तक स्थगित
Next Article मुंबई में मनपा की दत्तक बस्ती योजना भी बंद!
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?