मुंबई। मुंबई के 227 वॉर्ड में दत्तक बस्ती योजना बंद होते हुए मुंबई महानगरपालिका प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रहा है। घर का कचरा संकलित कर कचरा मनपा के कचरा पेटी में भेजा जाता है ताकि विभाग साफ और सुथरा रहे।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के अनुसार आज की स्थिती में 97 प्रतिशत स्थानों पर योजना बंद है। कुछ जगह का अपवाद छोड़ा जाए तो योजना बंद कर दी गई है। सर्वाधिक संस्थाएं जनप्रतिनिधियों की हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जनप्रतिनिधी ही संस्था का सर्वेसर्वा हैं और मनपा करोडों रुपए खर्च कर रही है। अनिल गलगली की मांग है कि संस्था को आदेशित कर योजना को पूर्ववत कार्यान्वित किया जाए।
मुंबई में मनपा की दत्तक बस्ती योजना भी बंद!

