मुंबई:शाहरुख खान की फिल्म जीरो ने ओपनिंग डे पर करीब 20 करोड़ का कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। लेकिन शाहरुख के रिकॉर्ड को देखते हुए ये कमाई कम मानी जा रही है। खास बात ये है कि आमिर खान और सलमान खान के अलावा अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्में भी ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में शाहरुख की फिल्म से आगे हैं। तो आइए नजर डालते हैं साल 2018 की उन फिल्मों पर जिन्होंने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान… आमिर खान और अमिताभ बच्चन की ये फिल्म न सिर्फ साल 2018 की बल्कि बॉलीवुड की भी सबसे बड़ी ओपनर है। फिल्म ने पहले दिन ही करीब 52 करोड़ की बंपर ओपनिंग दी थी।
संजू… रणबीर कपूर की संजू ने पहले दिन करीब 34.75 करोड़ की कमाई की थी। यह रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनर है और बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुई।
स-3… ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म रेस-3 ने पहले दिन करीब 27 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, फिल्म को काफी निगेटिव रिव्यू मिले थे।
बागी 2… हैरानी की बात ये है कि फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में टाइगर श्रॉफ भी शाहरुख से आगे हैं। जी हां टाइगर-दिशा की फिल्म बागी-2 ने पहले दिन 25.10 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी थी। फिल्म सुपरहिट रही।
गोल्ड… 15 अगस्त पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड ने पहले दिन 25.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग दी थी। ये भी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
पद्मावत… संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने 24 करोड़ के साथ धमाकेदार ओपनिंग दी थी। 300 करोड़ के कलेक्शन के साथ यह 2018 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म है।
सत्यमेव जयते… जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते भी 15 अगस्त को रिलीज हुई थी और फिल्म ने 20.52 करोड़ की ओपनिंग दी थी। फिल्म को काफी पसंद किया।
नहीं चला शाहरुख का जादू

