मुंबई। नेरुल महिला मंडल की 80 बहनों ने संयोजिका हेमा बाफना सह संयोजिका मनीषा चण्डालिया, मीना चंडालिया के नेतृत्व म्हे मुम्बई में विराजित चरित्र आत्माओं के दर्शन किए। सबसे पहले ठाणे में विराजित मुनिश्री महेंद्र कुमारजी के दर्शन व प्रेरणापाथ प्राप्त किया। भाईंदर में विराजित कैलाशवतीजी, कांदिवली में विराजित मुनि कमल मुनि, साध्वी सोमलताजी व वाशी में विराजित साध्वी जिनरेखाजी के सानिध्य में सेवा व धर्माराधना का लाभ लिया। लक्ष्मी देवी शीतल ओस्तवाल, मोहनबाई बाफना, भगवती देवी निशाजी धाकड़, मधु बोहरा, वीना मेहता अनीता सिंयाल का विशेष सहयोग रहा।

