नेरुल (नवी मुंबई)। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, नेरुल की वार्षिक साधारण सभा (AGM) एवं चुनाव प्रक्रिया शनिवार, 23 मई 2026 को भानुशाली वाड़ी, नेरुल में अत्यंत सौहार्दपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के लगभग 60 प्रबुद्ध और गणमान्य सदस्यों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
सभा की शुरुआत निर्धारित समय पर नवकार महामंत्र के मंगल पाठ के साथ हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी श्री महेश जी बाफना एवं सहयोगी चुनाव अधिकारी श्री अर्जुन जी धाकड़ की देखरेख में चुनाव और मनोनयन (मनाव) की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ी।
सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन
पूरे नेरुल तेरापंथ समाज की सहमति और भारी उत्साह के बीच *श्री आनंद जी सोनी* को आगामी कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से *अध्यक्ष* मनोनीत किया गया। उनके नाम की घोषणा होते ही पूरा सदन करतल ध्वनि और ‘ओम अर्हम’ के नारों से गुंजायमान हो उठा। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि आनंद जी का ऊर्जावान व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण भाव संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। निवर्तमान पदाधिकारियों और चुनाव अधिकारियों ने नए अध्यक्ष श्री आनंद जी सोनी को साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर बधाई दी। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में तेरापंथ समाज नेरुल के सेवा कार्य, धार्मिक गतिविधियां और युवाओं की भागीदारी और अधिक सुदृढ़ होगी।
रात्री 9:30 बजे से संघ की नीतियों और भावी योजनाओं पर गंभीर चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद जी सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट होकर परम पूज्य आचार्य श्री के सिद्धांतों पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।. ये जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी सुरेश छाजेड ने दी |
नेरुल में जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की AGM संपन्न, आनंदजी सोनी सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत

