सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नेकी और आध्यात्मिक की साधना में रहे रत: आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

नेकी और आध्यात्मिक की साधना में रहे रत: आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: October 20, 2019 12:12 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

वकील एवं न्यायाधीश सम्मेलन का शुभारंभ

19-10-2019  शनिवार , कुम्बलगोडु, बेंगलुरु, कर्नाटक। तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम अधिशास्ता महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी ने अपने मंगल उद्बोधन में फरमाया – संसार में पुनर्जन्म होता है। जैन धर्म के कर्मवाद के सिद्धांत के आधार पर अलग-अलग जन्मों में पूर्व कर्मों को भोगना पड़ता है। व्यक्ति को यह ध्यान रखना चाहिए कि बुरे काम से बचकर अच्छे काम करने चाहिए। अगर पुनर्जन्म है तो अच्छे कर्मों का फल मिलेगा और अगर पुनर्जन्म नहीं है तो बुरे काम न करने से अच्छा ही होगा, नुकसान बिल्कुल नहीं होगा। व्यक्ति को पुनर्जन्म को मानकर नेकी और अध्यात्म की साधना करते रहना चाहिए। आचार्य प्रवर ने फरमाते हुए कहा कि जो लोग इंद्रिय और मन के लोभ में आसक्त रहते हैं उनको सहजानंद नहीं मिल सकता है। विषयों के भोग में रहने से क्षणिक आनंद प्राप्त हो जाएगा परंतु सहजानंद प्राप्त करने के लिए भौतिक सुखों को एवं आसक्ति को त्यागना ही पड़ता है। आचार्य प्रवर ने साधु-साध्वियों को प्रेरित करते हुए कहा कि साधु-साध्वी पदार्थ को उपयोग के आधार पर ले। ना कि आसक्ति के आधार पर। रंग रूप और आकर्षण से बचकर वस्तु का उपयोग ही प्रमुख हो इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
प्रवचन में न्यायाधीश एवं वकील कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आचार्यप्रवर ने  उपस्थित न्यायाधीशों एवं वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि आदमी के द्वारा गलती हो सकती है तो उसे सुधार करने का प्रयास करना चाहिए और उसे सही मार्ग दिखाना चाहिए। सन्याय का मार्ग कठिन होता है इसमें यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी के साथ अन्याय न हो। किसी भी निर्णय में  नेकी और अभय परिलक्षित होना चाहिए। न्यायाधीश एवं वकील अगर प्रलोभन से बचकर कार्य करते हैं तो वह समाज और राष्ट्र के लिए हितकारी होता है। प्रलोभन से बचने से निर्दोष को सजा नहीं मिलती है और दोषी सजा से बच नहीं सकता है। न्याय के पैशे में कर्तव्यनिष्ठा प्रमुख होती है। कर्नाटका हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश श्री कृष्ण दीक्षित ने अपने वक्तव्य में कहा कि राजा हो या रंक सभी न्यायपालिका के अंतर्गत आते हैं और न्यायपालिका न केवल राष्ट्र बल्कि समाज का भविष्य भी निर्धारित करती है। एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रंगनाथ, गौतमचंद नाहर, हाईकोर्ट के वकील कमला चारण में अपने विचार व्यक्त किए एवं आचार्य प्रवर से आशीर्वाद ग्रहण किया।

कल आयोजित होगा जैन दीक्षा समारोह
समणी हिमांशुप्रज्ञाजी , मुमुक्षु राहुल बोहरा, बेंगलुरु ,मुमुक्षु कुणाल श्यामसुखा, चेन्नई , मुमुक्षु खुश बाबेल, चेन्नई  , मुमुक्षु आंचल बरड़िया, बेंगलुरु  का चेतना केंद्र परिसर में भव्य वरघोड़ा व मंगल भावना समारोह आयोजन हुआ। 20 अक्टूबर, 2019 रविवार को  महातपस्वी, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन सानिध्य में प्रात 9:00 बजे आचार्यश्री महाप्रज्ञ तुलसी चेतना केंद्र, कुम्बलगुडू, मैसूर रोड़, चातुर्मास स्थल में जैन मुनि दीक्षा समारोह का आयोजन होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हॉरर फिल्म ‘आई नो यू’ में नजर आएंगी निकिता सोनी, जनवरी में होगी रिलीज
Next Article अयोध्या विवाद: हिंदू और मुस्लिम पक्ष ने मोल्डिंग ऑफ रिलीफ दाखिल किया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“सिनेमा मेरे लिए एक गहरा इमोशन है और महाराष्ट्र उस इमोशन का घर है”: राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार मिलने पर रानी मुखर्जी
Mumbai / Maharshtra
September 10, 2026
सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?