सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नीतीश ने किया साफ, NDA में कोई मतभेद नहीं, साथ मिलकर कर रहे काम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

नीतीश ने किया साफ, NDA में कोई मतभेद नहीं, साथ मिलकर कर रहे काम

Last updated: June 8, 2019 10:43 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

पटना:जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यहां शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में कहीं कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। उन्होंने पाटीर् उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के विषय में कहा कि वह खुद बताएंगे कि वह आगे क्या करेंगे। इससे पहले पटना में जद (यू) के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
इसके बाद बाद पत्रकारों से चचार् करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशांत किशोर का एक संगठन है, जो विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम करता है। उन्होंने कहा, “उनका अपना संगठन है। वह कल (रविवार) की बैठक में आएंगे। वह (प्रशांत किशोर) खुद बताएंगे कि उनकी क्या मंशा है। इससे पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है कि वह संगठन को लेकर किससे मिलते हैं।”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर से मुलाकात के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “कोई पार्टी में रह के पार्टी के खिलाफ काम नहीं कर सकता। अब वह बंगाल में क्या करेंगे, वह खुद बताएंगे। खुद ही सोच लेंगे, निर्णय लेंगे।”उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि उनके अन्य दलों के लिए काम करने से मीडिया में भ्रम की स्थिति बन रही है।
इससे पूर्व नीतीश ने पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जद (यू) से जोड़ने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और नीतीश कुमार ने अपने-अपने मतदान केंद्र के 25-25 मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं होने के फैसले पर पूछे जाने पर नीतीश ने एकबार फिर कहा कि भाजपा के पास पूर्ण बहुमत की सरकार है और सरकार में शामिल होना कोई जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा, “हम पूरी मजबूती के साथ राजग के साथ हैं, लेकिन सांकेतिक प्रतिनिधित्व आज भी स्वीकार्य नहीं है। अगले साल विधानसभा चुनाव है, जद (यू) और भाजपा मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इसमें किसी को भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बार्टी ने पहला ग्रैंडस्लैम जीता
Next Article ईस्टर हमलों की जांच कर रही समिति पर बरसे श्रीलंका के राष्ट्रपति

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेन्नईः स्वाध्याय दिवस – ज्ञान की आराधनाः साध्वी श्री उदित यशा जी
social
September 9, 2026
आईएससीएल सीजन 2 का आगाज: 32 टीमें, 127 मुकाबले और भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बड़ी सोच
Mumbai / Maharshtra
September 9, 2026
स्वाध्याय एक अच्छी खुराक, निरंतर ग्रहण करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 9, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} – स्वाध्याय से आत्मिक ज्ञान का होता है अभ्युदय : साध्वीश्री राकेश कुमारी जी
social
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?